मानसी शर्मा / – हरियाणा के अंबाला कैंट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक सूटकेस में एक किशोर का शव मिला। इसकी सूचना मिलने के बाद पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू की। पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि पड़ाव थाना क्षेत्र के दुधला मंडी में एक सूटकेस में एक किशोर का शव पड़ा है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह किशोर 3 दिन से लापता था। उसकी उम्र 14 साल है। किशोर की पहचान हिम्मतपुरे निवासी गौरव के रूप में हुई है। लोगों को होंडा सिटी गाड़ी में सूटकेस मिला, जिसमें किशोर का शव था। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया है कि यह गाड़ी आज सुबह करीब 9 बजे दूधला मंडी में खड़ी मिली थी। कार से बहुत दुर्गंध आ रही थी। खोलकर देखा तो मामला गंभीर था।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पड़ाव थाना प्रभारी दिलीप कुमार, डीएसपी रजत गुलिया और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई है और साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने गाड़ी से एक डायरी, विभिन्न बैंकों के पासबुक, पानी की बोतलें, कांच के गिलास, चश्मा और अन्य संदिग्ध सामान जब्त किया है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण