बीएसपी में सभी जिम्मेदारियां छिन जाने पर आकाश आनंद की प्रतिक्रिया आई सामने  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीएसपी में सभी जिम्मेदारियां छिन जाने पर आकाश आनंद की प्रतिक्रिया आई सामने  

बोले-समाज के लिए आखिरी सांस तक लडूंगा

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद से पार्टी की सभी जिम्मेदारियां वापस लिये जाने के बाद पहली बार विकास आनन्द ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आदेश शिरोधार्य है और वह समाज के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे।
        आनंद ने गत मंगलवार को पार्टी प्रमुख मायावती द्वारा सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किए जाने के दो दिन बाद सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर कहा, “आदरणीय बहन मायावती जी, आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं। आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनीतिक ताकत मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है।“ उन्होंने इसी संदेश में आगे कहा, “आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे।

         भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा। जय भीम, जय भारत।“ गौरतलब है कि बसपा अध्यक्ष मायावती ने आनंद को मंगलवार रात पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक के पद से हटाते हुए उन्हें पार्टी में दी गई सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। उनकी सभी चुनावी रैलियां भी रद्द कर दी गई थीं। मायावती ने कहा कि पार्टी और आंदोलन के हित में और आनन्‍द के “पूर्ण परिपक्वता“ हासिल करने तक उन्होंने यह निर्णय लिया है।
         बसपा प्रमुख ने पिछले वर्ष दिसंबर में आकाश आनन्‍द को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। आकाश आनंद के खिलाफ हाल ही में सीतापुर में एक चुनावी रैली में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।
         बसपा नेता ने अपने भाषण में कहा था, “यह सरकार बुलडोजर सरकार और गद्दारों की सरकार है। जो पार्टी अपने युवाओं को भूखा छोड़ती है और बुजुर्गों को गुलाम बनाती है वह आतंकवादी सरकार है।’’ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बसपा ने बिना कोई कारण बताए पिछले दिनों आकाश आनन्द की सभी प्रस्तावित रैलियों को स्थगित कर दिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox