बीआरजी ग्रुप के धावको ने फिर गाड़े अपनी प्रतिभा के झंडे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीआरजी ग्रुप के धावको ने फिर गाड़े अपनी प्रतिभा के झंडे

-धावक सांगवान ने 6 घंटे में 64 किलोमीटर की दौड पूरी कर पाया पहला स्थान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के धावकों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 64 किलोमीटर की दौड़ में बहादुगढ़ के नाम के झंडे गाड़ दिये है। बीआरजी के धावक अपनी कडी मेहनत के दम पर हर मैराथन दोङ मे बहादुरगढ के लिए मेडल लाने मे नही चुकते है। इस बार भी बीआरजी के धावक प्रवीण सांगवान ने फरीदाबाद में आयोजित 64 किलोमीटर की दौड़ मात्र 6 घंटे में पूरी कर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं बीआजी के धावक ब्रह्मप्रकाश ने दूसरा स्थान हासिल कर बहादुरगढ़ व बीआरजी ग्रुप का नाम रोशन किया है।

                  इस संबंध में जानकारी देते हुए बीआरजी के पेसर दीपक छिल्लर ने बताया कि बीते रविवार को प्रवीण कुमार सांगवान ने फरीदाबाद में आयोजित स्टेडियम रन में हिस्सा लेते हुए 6 घंटे की दौड़ में 64 किलोमीटर की दूरी तय कर पहला स्थान हासिल किया सांगवान जाने माने अल्ट्रारनर है उनका उद्देश्य टीम इंडिया को अल्ट्रारन में दर्शाना है। वहीं आदित्य ने शनिवार को दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित किंगसवे कैंप में दौड़ में हिस्सा लेकर ओपन कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही आयु वर्ग कैटेगरी में प्रदीप सांगवान ने पहला स्थान और ब्रहम प्रकाश ने दूसरा स्थान हासिल किया। दीपक छिल्लर ने पेसर की भुमिका निभाई। बीआरजी ग्रुप के झंडे नोएडा में भी गाड़े। यहां बता दें कि बीते कुछ सालो में आयोजित अलग-अलग प्रतियोगिताओं में बीआरजी ग्रुप में हर जगह अपनी जीत के झंडे गाड़ कर बहादुरगढ शहर का नाम रोशन कर रहा है। बी आर जी जहां भी जाते है अपनी छाप छोड़कर आते है। बहादुगढ़ वासियों ने बीआरजी धावकों की इस उपलब्धि के लिए उन्हे शुभ कामनाऐं व बधाई दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox