बीआजी ग्रुप के बादल तेवतिया और अंजु सैनी का भारतीय एथलेटिक्स टीम में हुआ चयन, बधाईयों का तांता लगा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीआजी ग्रुप के बादल तेवतिया और अंजु सैनी का भारतीय एथलेटिक्स टीम में हुआ चयन, बधाईयों का तांता लगा

-एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 24 घंटे की वर्ल्ड चौंपियनशिप के लिए भारतीय टीम मे किया चयन

बइादुरगढ़/शिव कुमार यादव/ – टीम इंडिया की जर्सी पहनना किसी भी खिलाड़ी का एक सपना होता है। बादल और अंजु का यह सपना पूरा होने जा रहा है। बता दें कि बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावक बादल तेवतिया और अंजु सैनी का भारतीय एथलेटिक्स टीम मे चयन किया गया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 24 घंटे की वर्ल्ड चौंपियनशिप के लिए भारतीय टीम मे चयन किया है। अब बीआरजी ग्रुप के दोनो धावक चाइनीज ताईपे में अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ेंगे। बीआरजी ग्रुप व देश के कई खेल संगठनों ने दोनो धावकों को इस चयन के लिए बधाई दी है और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है।

बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बी आर जी ग्रुप) के लिए आज बहुत ही खुशी की बात है कि धावको की पिछले पांच छह साल की मेहनत रंग लाने लगी है। बी आर जी ग्रुप के अल्ट्रारनर्स प्रवीन सांगवान, अजू सैनी, बादल तेवतीया, सिकंदर लाम्बा, नरेन्द्र राम ,दीपक छिल्लर पिछले पांच साल से अल्ट्रारन मे टीम इडिया मे जगह बने के लिए अभ्यास कर रहे है। अब विदेश की धरती पर  बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बी आर जी) के धावक अपनी प्रतिभा का लौहा मनवायेंगे और बीआरजी का नाम रोशन करेंगे।

बी आर जी ग्रुप के बादल तेवतिया और अंजु सैनी का
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 24 घंटे की वर्ल्ड चौंपियनशिप के लिए भारतीय टीम मे चयन किया गया है, टीम में 6 पुरुष व 6 महिला खिलाडियों का चयन किया गया है। यह चैंपियनशिप 1-2 दिसंबर 2023 को चाइनीज ताईपे में आयोजित की जाएगी,जहां विश्व भर से टीमें अपनी दावेदारी पेश करेंगी। दीपक छिल्लर ने बताया की टीम इंडिया में पुरे भारत से 6 पुरुष व 6 महिला का चयन 2022 और 2023 की हुई 24 घंटे स्टेडियम रन के आधार पर हुआ है। इस सफलता पर हम बहुत ही खुश हैं और गर्व महसूस हो रहा हैं। साथ ही परिजनों और दोस्तों में भी खुशी की लहर है। बादल और अंजु अब अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और रोजाना प्रैक्टिस में 30 से 35 किलोमीटर दौड़ लगाते हैं। अब इन दोनों का लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश के लिए पदक हासिल करना है। यहा बता दे कि बादल, अंजु, प्रवीन, सिकंदर, दीपक पिछले पांच वर्षों से लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इन पांचो ने पहले भी कोरोना के समय आईएयू की 6 घण्टे की दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व किया है।

वही प्रवीण सांगवान ने जनवरी 2021 में 219.54 ज्ञड की दौड़ लगाकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वालीफाई किया था परंतु कोरोना के कारण तब ये प्रतियोगिता हो नही पाई थी। वही यह भी बता दे की 300 किलोमीटर का हैल रेस चैलेंज किया जिसमे तीन दिन रोज 100 किलोमीटर दौड़ना था जिसमे देश विदेश से 74 धावको में से 14 ही कर पाए थे जिसमे दो धावक प्रवीन सांगवान और दीपक छिल्लर बहादुरगढ रनर्स ग्रुप से थे। यहां ये भी उल्लेखनीय है कि अंजू सैनी के नाम 24 घण्टे की दौड़ में 204 किमी. दौड़ लगाने का भारतीय रिकॉर्ड है। वहीं सिकन्दर लाम्बा के नाम 24 घण्टे में नं्गे पैर 202 किमी. दौड़ लगाने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा उन्होंने पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर पहले भी बी आर जी ग्रुप का नाम रोशन किया है। बादल एक प्राथमिक शिक्षक और अंजु बतौर एक योग प्रशिक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सभी ने बादल और अंजु को ढेर सारी शुभकामनाए दी और चाइनीज ताईपे मे बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox