बिहार के भागलपुर में एक सिपाही पत्नी ने दो बच्चों और मां की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार के भागलपुर में एक सिपाही पत्नी ने दो बच्चों और मां की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या 

भागलपुर/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  बिहार के भागलपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी सिपाही पत्नी, दो बच्चों और मां की हत्या कर दी है। हालांकि, सबकी जान लेने के बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। गौरतलब है कि सिपाही नीतू कुमारी अपने पति, सास और दो बच्चों के साथ पुलिस लाइन में रह रही थी। पिछले कुछ दिनों से नीतू और उसके पति के बीच कई बार झगड़ा भी होते आसपास के लोगों ने देखा था। जानकारी के अनुसार, पति को सिपाही पत्नी का अवैध संबंध होने का शक था। इसी कारण से उसने यह कदम उठाया है। हालांकि, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

क्यों लिया पूरे परिवार की जान?

2015 बैच की सिपाही नीतू सिंह ने अपने पति ने प्रेम विवाह करते समय कभी ये सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन वही उसकी जान ले लेगा। हालांकि, ये बात नीतू के पति ने भी कभी नहीं सोची होगी कि कभी ऐसी परिस्थिति आएगी, जब उसे अपनी पत्नी की हत्या करना पड़ जाए। लेकिन एक ही झटके में भागलपुर के पुलिस लाइन में रहने वाला पूरा परिवार खत्म हो गया। नीतू पर अवैध संबंध होने के शक में पहले उसके पति ने उसकी हत्या की। फिर बाद में उसने अपने दो बच्चों और मां को मार डाला। सबकी हत्या करने के बाद उसने खुदकुशी कर ली। इस घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्हें एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि, पुलिस ने सुसाइड नोट की बातें सार्वजनिक नहीं की है। मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी का अवैध संबंध होने का कारण ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

ईंट से कूट-कूट कर मार डाला

सिपाही नीतू और उसके पति के बीच नफरत इतनी बढ़ गई थी कि नीतू को उसके पति ने ईंट से कूट-कूट कर मार डाला। हत्या करने का ये तरीका नीतू के प्रति उसके पति का गुस्सा दर्शाता है। हालांकि, दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। उसके पति को शक था कि नीतू का किसी और के साथ अवैध संबंध है। ऐसे में कई बार सड़कों पर भी दोनों के बीच झगड़ा होते सबने देखा था। इस मामले पर एसएसपी ने भी कहा है कि सुसाइड नोट में किसी के साथ नीतू का अवैध संबंध का जिक्र है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच झंझट चल रहा था। कल शाम भी दोनों के बीच झंझट हुआ था। हालांकि, कई बार दोनों सड़क पर ही झगड़ा करना शुरू कर देते थे लेकिन इस घटना की किसी ने आशंका नहीं जताई थी। किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox