बिजनौर: नायब तहसीलदार की खुदकुशी, इलाज के दौरान मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिजनौर: नायब तहसीलदार की खुदकुशी, इलाज के दौरान मौत

-गंभीर अवस्था में कराया गया भर्ती -मौके पर पहुंचे डीएम जसजीत कौर और भारी पुलिस बल

उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- बिजनौर जिले से बुधवार सुबह सनसनीखेज खबर आई। बिजनौर सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार ने अपने सरकारी आवास के कमरे में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में राजकुमार को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम जसजीत कौर, एसपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हैं। पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है।

कब हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे तक इलाज चला। दोपहर करीब 1:30 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तहसील परिसर के कमरे की तलाशी ली। बताया गया कि गोली चलने के बाद कमरा अंदर से बंद हो गया था, जिसे तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस को मौके से नायब तहसीलदार की लाइसेंसी पिस्टल मिली है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों को खंगाल रही है, ताकि घटना की वजह सामने आ सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox