नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी अब हॉटनेस का तड़का लगने जा रहा है। टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने बिग बॉस में एंट्री से पहले ही अपनी बोल्ड अदाऐं दिखाई है। शो शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। अभी तक कई कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो चुका है। अब मेकर्स ने एक और कंटेस्टेंट की झलक दिखाई है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के नए प्रोमो में नजर आ रहीं एक्ट्रेस बेहद हॉट और ग्लैमरस हैं। यह कंटेस्टेंट हैं टीवी अदाकारा उर्फी जावेद जिनका दावा है कि वह बिग बॉस में टेंपरेचर बढ़ाने आ रही है।
बिग बॉस के प्रोमो में उर्फी जावेद का चेहरा नहीं दिखाया गया है। सामने आए वीडियो से साफ है कि वह शो में ग्लैमर का तड़का लगाने आ रही हैं। वह कहती हैं कि ‘मैं आ रही हूं बिग बॉस का टेंपरेचर बढ़ाने। मैं इस कैंची की तरह हूं, ये कुछ नई चीजें बनाएगी भी और पुरानी चीजें काटेगी भी।‘ वीडियो को शेयर करते हुए वूट ने कैप्शन में लिखा- ‘बिग बॉस जरा एसी बढ़ा दो, क्योंकि अब हॉटनेस बढ़ने वाली है। दर्शकों प्लीज अपने दिल बचा के रखें क्योंकि उन्हें चुराने वाली आ गई हैं। कौन है ये हसीन दिलरूबा? बताओ बताओ?’


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन