मानसी शर्मा / – बदायूं हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने दो दिनों से फरार चल रहे जावेद को दबोच लिया है। बदायूं में 2 बच्चो की हत्या में शामिल मृतक साजिद का भाई जावेद देर रात बरेली से गिरफ्तार हुआ है। घटना के बाद जावेद मोबाईल बंद कर दिल्ली भाग गया था। देर रात सेटेलाईट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौपा। ऐसा कहा जा रहा है कि वह नेपाल भागने की फिराक में था।
बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, जावेद घटना के बाद मोबाइल बंद करके दिल्ली भाग गया था । जावेद वहां से वह बरेली आ गया। स्थानीय लोगों ने देर रात सेटेलाईट बस स्टैंड पर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सोशल मीडिया पर जावेद का वीडियो भी वायरल हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि कि आरोपी जावेद नेपाल भागने वाला था। लेकिन जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया तो कहने लगा कि वो सरेंडर करना चाहता था। लेकिन उससे पहले आरोपी पकड़ा गया।
क्या है पूरा मामला
बच्चों के पिता द्वारा दर्ज करवाई गई FIR के अनुसार, आरोपी साजिद मृतक बच्चों के परिवार का जानकार था। मंगलवार के दिन अपनी पत्नी के प्रसव के लिए उनसे रुपये मांगने वहां गया था। अपने भाई जावेद के साथ वह उनके घर आया। जैसे ही संगीता पैसे लेने के लिए कमरे में घुसी। तभी साजिद और जावेद ने उनके तीन नाबालिग बच्चों- आयुष (12), अहान उर्फ हनी (8) और युवराज (10) पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर आयुष और अहान की मौत हो गई और युवराज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद