बजट के बाद सोने-चांदी में पूरे 4000 रुपये की गिरावट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बजट के बाद सोने-चांदी में पूरे 4000 रुपये की गिरावट

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- बजट में सोने पर आयात शुल्क में 6 फीसदी की कटौती की खबर के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर हंगामा मच गया है। सोना 3700 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि सोने और चांदी के आयात शुल्क में 6 फीसदी की कटौती का ऐलान किया गया है। वहीं प्लैटिनम पर 6.5 फीसदी आयात शुल्क का ऐलान किया गया है।इस घोषणा के बाद एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। आइए आपको भी बताते हैं कि बजट में क्या घोषणा की गई है और इस घोषणा का देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर किस तरह का असर पड़ रहा है।

सोने-चांदी पर टैक्स घटा
देश में सोने और चांदी पर टैक्स कम कर दिया गया है। इस कटौती के तहत देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने और चांदी के आयात शुल्क में 6 फीसदी की कटौती की है। पहले सोने पर 15 फीसदी टैक्स लगता था। विशेषज्ञों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023 में भारत का सोने का आयात अनुमानित 2.8 लाख करोड़ रुपये था और 15 प्रतिशत आयात शुल्क के साथ उद्योग ने अनुमानित 42,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। इस फैसले के बाद देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आएगी। साथ ही आम लोगों को भी काफी राहत मिलेगी।

MCX पर सोने में बड़ी गिरावट
इस फैसले के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1:10 बजे सोने की कीमत में 3518 रुपये की गिरावट देखी गई और कीमत 69,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई है। वहीं कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमत में 3,700 रुपये की गिरावट देखी गई। जिसके बाद कारोबारी सत्र के दौरान कीमतें 69,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर चली गईं। एक दिन पहले सोने के दाम 72,718 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुए थे।

चांदी भी गिरी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखी गई है। आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1:10 बजे चांदी 3,800 रुपये की गिरावट के साथ 85,403 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं कारोबारी सत्र के दौरान चांदी की कीमत 4,928 रुपये गिरकर 84,275 रुपये पर पहुंच गई। हालांकि, एक दिन पहले भी चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई थी। जिसके बाद कीमत 89,203 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जानकारों की मानें तो सोने-चांदी की कीमतों में अभी और गिरावट आ सकती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox