बच्चों को पढ़ाई के साथ ये जरूरी बातें भी सिखाएं, करियर में मिलेगी सफलता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बच्चों को पढ़ाई के साथ ये जरूरी बातें भी सिखाएं, करियर में मिलेगी सफलता

मानसी शर्मा /-   माता-पिता बनना न केवल एक अद्भुत अनुभव है, बल्कि इसके साथ एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी भी आती है। बच्चों का सही तरीके से पालन-पोषण करना न केवल उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उनकी पर्सनालिटी और भविष्य को भी संवारता है। जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, वे अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से बातें करना और जीने का तरीका सीखते हैं।

शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों की अहमियत

हर माता-पिता अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। वे उन्हें अच्छे स्कूलों और ट्यूशन में पढ़ाते हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्हें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे बच्चों को सही दिशा में मार्गदर्शन दें। शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का महत्व भी समझाएं और बच्चों को अच्छे आदतों की ओर प्रेरित करें। हालांकि माता-पिता बच्चों की पढ़ाई का विशेष ध्यान रखते हैं, लेकिन उन्हें कुछ जरूरी आदतें और बातें भी सिखानी चाहिए जो भविष्य में उपयोगी साबित होंगी।

सही और गलत का फर्क समझाना

बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं, वे समझदारी की ओर बढ़ते हैं। इसीलिए जरूरी है कि आप उन्हें सही और गलत के बीच का फर्क सिखाएं। बच्चों के सामने झूठ बोलने से बचें, क्योंकि इससे वे भी आपसे या दूसरों से झूठ बोलना सीख सकते हैं। बच्चों को जब वे कुछ गलत करते हैं, तब उन्हें समझाएं और सही व्यवहार की दिशा दिखाएं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox