
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सरकारी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के परिसर में जोरदार आग लग गई है। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 35 लोग घायल हैं। कई फायर गाड़ियां मौके पर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन आग भड़कती जा रही है।

अन्य सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक, घायलों में भी अधिकतर लोग आग की चपेट में आकर 60 फीसदी से ज्यादा जल चुके हैं और उनकी हालत गंभीर है। हालांकि इस मुद्दे पर अभी तक आईओसी या जिला प्रशासन की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।





More Stories
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड