“फोटो खिंचाने पहुंची थीं पीटी ऊषा…” IOC चीफ पर विनेश फोगाट ने लगाया आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“फोटो खिंचाने पहुंची थीं पीटी ऊषा…” IOC चीफ पर विनेश फोगाट ने लगाया आरोप

मानसी शर्मा /-  कांग्रेस में शामिल होने के बाद वीनेश फोगाट एक-एककर सभी को निशाने पर ले रही हैं। उन्होंने अब पीटी उषा पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। वीनेश ने कहा कि पीटी ऊषा ओलंपिक मामले में सिर्फ फोटो खिंचवाने पहुंची थी। मुझे किसी भी तरह की मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि हर जगह राजनीति हो रही है। पेरिस ओलंपिक में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि पेरिस ओलंपिक्स 2024में विनेश फोगाट मेडल जीतने से चूक गई थीं। हालांकि,उन्होंने सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था। लेकिन फाइनल मैच से ठीक पहले उनका वजन 100ग्राम ज्यादा पाया गया। जिसके बाद उन्हे डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने मेडल के लिए CAS से अपील की थी। लेकिन,अपील भी खारिज हो गई। विनेश इस मामले के बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया था।  

वीनेश का पीटी उषा पर गंभीर आरोप                

मेडल से चूकने के बाद  भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा उनसे मिलने पहुंची थीं। विनेश ने अब पीटी उषा पर आरोप लगाया है। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया।  विनेश ने कहा कि जब मैं हॉस्पिटल में थी तब पीटी उषा मैम आई थीं। उन्होंने एक फोटो खिंचवाई लेकिन कोई बात नहीं की। मुझे तो नहीं पता कि मुझे क्या मदद मिली ? वहां पर भी राजनीति हुई और हर जगह राजनीति है। वीनेश ने कहा कि पीटी उषा ने दुनिया को दिखान के लिए फोटो खिंचवाईं।      

बृजभूषण के खिलाफ दिया था धरना

बता दें कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा है। विनेश जुलाना सीट से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन, बजरंग को टिकट नहीं दिया गया है। ये दोनों ही जतंर-मंतर पर धरने के बाद काफी चर्चा में आए थे। दोनों ने भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।  साक्षी मलिक ने भी बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox