द्वारका/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- द्वारका जिला पुलिस की जेल बेल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई में अवैध शराब से भरी एक आई – 20 कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। कार के साथ पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में फॉर सेल इन हरियाणा मार्का शराब के 2550 क्वार्टर भरे थे जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को ओल्ड ककरोला रोड से द्वारका की तरफ अवैध शराब से भरी एक गाड़ी के आने की सूचना मिली थी जिस पर एसीपी ऑपरेशन राम अवतार ने जेल बेल सेल के इंस्पेक्टर मनजीत के नेतृत्व में एएसआई हंस, हवलदार प्रदीप, महेश, सिपाही कुलवंत, रोहित, अंकुर तथा जयदीप की टीम का गठन कर मामले की जांच करने के आदेश दिए। टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ओल्ड ककरोला रोड पर जाल बिछाया। शाम को पुलिस को एक संदिग्ध हालत में एक i20 कर आती दिखाई दी जिसको पुलिस ने रुकवा कर जब जांच की तो कार में हरियाणा मार्का की शराब के 2550 क्वार्टर बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत आरोपी चालक रवि ठाकुर उर्फ लवली पुत्र रामपाल सिंह निवासी गांव मांडी, फतेहपुर बेरी, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी पहले भी चोरी और एक्साइज एक्ट के 11 मामलों में शामिल रहा है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद