फिलिस्तीन के समर्थन में उतरी पाकिस्तान खिलाड़ी, रिजवान के बाद इन 4 खिलाड़ियों का छलका दर्द

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फिलिस्तीन के समर्थन में उतरी पाकिस्तान खिलाड़ी, रिजवान के बाद इन 4 खिलाड़ियों का छलका दर्द

मानसी शर्मा /-  इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इस लड़ाई में कुछ लोग इजराइल के साथ हैं तो कुछ लोग फिलिस्तीन के लोगों का समर्थन कर रहे हैं। फ़िलिस्तीन का समर्थन करने वालों में पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल हैं जो इस समय भारत में खेले जा रहे विश्व कप का हिस्सा हैं। इसे खेल जगत में भी राजनीति गर्मा गई है।

आपको बता दें कि, वर्ल्ड कप में खेल रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान, उसामा मीर और मोहम्मद नवाज ने फिलिस्तीन के प्रति एकजुटता दिखाई है। तीनों खिलाड़ियों ने फ़िलिस्तीनी झंडा साझा किया है। इससे पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की जीत को गाजा के लोगों को समर्पित किया था।

‘यह जीत ‘गाजा के भाइयों और बहनों’ को समर्पित’

रिजवान ने कहा था कि यह जीत ‘गाजा के भाइयों और बहनों’ को समर्पित है। रिजवान (131) ने नाबाद शतक बनाया जबकि युवा अब्दुल्ला शफीक (113) ने वनडे में अपना पहला शतक बनाया, जिससे पाकिस्तान ने 4 विकेट पर 345 रन बनाकर विश्व कप में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया। रिज़वान ने बाद में एक्स पर लिखा, “यह गाजा के हमारे भाइयों और बहनों के लिए है। जीत में योगदान देकर खुश हूं। इस जीत को आसान बनाने का श्रेय पूरी टीम, खासकर अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को जाता है। अद्भुत आतिथ्य और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का आभारी हूं।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox