प्राग की यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में मरने वालों की संख्या हुई 15, 20 लोग घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्राग की यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में मरने वालों की संख्या हुई 15, 20 लोग घायल

-यूनिवर्सिटी में गोलीबारी करने वाला छात्र पढ़ाई में था तेज, पिता की हत्या के बाद किया नरसंहार -रूस के स्कूल में हुई मास शूटिंग के हमले से प्रेरित था आरोपी

प्राग/शिव कुमार यादव/- चेक गणराज्य की राजधानी प्राग की यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में मरने वालों का आंकड़ा 15 हो गया है। इस हमले में 20 लोग घायल भी हुए हैं। हमलावर भी मारा गया है। हमलावर के शव पर गहरे घाव हैं हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर ने खुद को गोली मारी या फिर वह पुलिस के साथ हुई फायरिंग में ढेर हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि आरोपी हमलावर की पहचान 24 साल के यूनिवर्सिटी के छात्र डेविड कोजाक के रूप में हुई है।

कौन था प्राग का हमलावर डेविड कोजाक
शुरुआती जांच में पता चला है कि डेविड कोजाक प्राग की चार्ल्स यूनिवर्सिटी में पोलिश इतिहास की पढ़ाई कर रहा था। प्राग पुलिस के चीफ मार्टिन वोंदरासेक ने बताया कि हमलावर छात्र पढ़ाई में काफी तेज था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास कई आधुनिक हथियारों के लाइसेंस थे और जब वह यूनिवर्सिटी में हमला करने पहुंचा था तो उसके पास बड़े पैमाने पर हथियार और गोलियां थी। इससे साफ है कि वह पूरी योजना बनाकर नरसंहार के इरादे से ही यूनिवर्सिटी पहुंचा था।
           स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जा रहा है कि आरोपी विदेश में हुई ऐसी ही एक घटना से प्रेरित था। पुलिस का दावा है कि रूस के स्कूल में हुई मास शूटिंग के हमले से आरोपी प्रेरित था। जिसमें 14 साल के रूसी हमलावर ने अपने सहपाठी की हत्या कर दी थी और पांच अन्य को घायल कर दिया था।

नरसंहार से पहले अपने पिता की हत्या की
आरोपी हमलावर प्राग से कुछ दूरी पर स्थित होसटोन इलाके का निवासी था। प्राग पुलिस ने बताया कि जब वह आरोपी के घर पहुंचे तो वहां आरोपी के पिता का शव बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि हमलावर ने यूनिवर्सिटी में मास शूटिंग से पहले घर में अपने पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना है कि हमलावर ने पिता की हत्या के बाद ही खुद की जान लेने की कोशिश की थी। हालांकि बाद में उसने यूनिवर्सिटी पहुंचकर वीभत्स घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के घर की तलाशी लेने पर उन्हें शक है कि 15 दिसंबर को हुई एक व्यक्त और उसकी दो महीने की बेटी की हत्या भी डेविड कोजाक ने ही की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox