प्रधानमंत्री मोदी के देहरादून दौरे पर महिला कांग्रेस का विरोध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रधानमंत्री मोदी के देहरादून दौरे पर महिला कांग्रेस का विरोध

-पुलिस ने किया हिरासत में, बाद में छोड़ा

देहरादून/अनीशा चौहान/- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास काले कपड़े पहनकर पहुंचीं कार्यकर्ताओं के कपड़ों पर लिखा था – “प्रधानमंत्री पहाड़ को उसका हक दो”। पुलिस ने कड़ी बैरिकेडिंग कर उन्हें एयरपोर्ट जाने से रोक दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत पाँच कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री केवल हवाई सर्वेक्षण तक सीमित रहते हैं, जबकि उन्हें धरातल पर उतरकर पीड़ित जनता की वास्तविक समस्याओं से रूबरू होना चाहिए। उनका कहना था कि उत्तराखंड की जनता सिर्फ संवेदना नहीं बल्कि ठोस राहत और दीर्घकालिक समाधान चाहती है।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हवाई दौरा रद्द करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने देहरादून में आपदा प्रभावितों और राहत-बचाव कार्यों में लगे जवानों से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान उत्तराखंड के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की और मृतकों के परिजनों व घायलों के लिए अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर हर संभव मदद प्रदान करेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री सेना के विशेष विमान से दिल्ली लौट गए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox