प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन , आज बंद रहेंगी ये सड़कें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन , आज बंद रहेंगी ये सड़कें

मानसी शर्मा / – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज द्वारका एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा राष्ट्र को समर्पित करेंगे. पहले चरण में पश्चिमी दिल्ली की सीमा से शुरू होकर हरियाणा में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा तक यातायात खोला जाएगा. इसको लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 11 मार्च के लिए एक यातायात एडवाइजरी जारी की है

इस हिस्से की कुल लंबाई 19 किलोमीटर है. इस दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली की सीमा के अंदर एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन करीब 10 किलोमीटर लंबे हिस्से का निरीक्षण भी करेंगे.

ट्रैफिक पुलिस ने इस रास्तों की बजाय वैकल्पिक रास्तों को अपनाने की सलाह दी है. ओल्ड सिटी में राजीव चौक, हीरो होंडा चौक से आगे नरसिंहपुर तक हेवी ट्रैफिक रहेगा. यहीं से द्वारका एक्सप्रेसवे के एंट्री- एग्जिट पॉइंट हैं. यहीं से सेक्टर 84 जनसभा स्थल का रास्ता है. इससे आगे NH-48 से ही रामपुरा चौक से नए सेक्टरों की ओर रास्ता है. यहां पर भी दिन भर हेवी ट्रैफिक रहेगा. इसके आगे केएमपी से ही हेवी ट्रैफिक को टर्न करवाया जाएगा, ताकि वाहन एक्सप्रेसवे और नए सेक्टरों की ओर न आ सकें. इससे बचने के लिए पटौदी रोड का विकल्प है. केएमपी से भी बिलासपुर जाया जा सकता है.

डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री कुछ समय के लिए द्वारका एक्सप्रेस-वे का पैदल अवलोकन भी करेंगे। एनएचएआई द्वारा द्वारका एक्सप्रेस-वे का निर्माण किए जाने से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर यातायात कम होगा और वाहन चालकों को भी सुविधा होगी। एनएच-48 से बजघेड़ा बॉर्डर तक यह एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो चुका है, जिसकी लंबाई करीब 18 किलोमीटर की है। जल्दी ही इस मार्ग का दिल्ली की तरफ का हिस्सा बनकर तैयार हो जाएगा।

एडवायजरी के मुताबिक, इसके अलावा परिवहन प्राधिकरण कार्यालय के निकट, सेक्टर -21 मेट्रो स्टेशन से पैसिफिक मॉल कट, गोल्फ कोर्स रोड से धूलसिरस चौक व बामनोली और भरथल चौक से धूलसिरस चौक और छावला रोड तक यातायात नियंत्रित किया जाएगा. इसमें कहा गया है कि रेलवे स्टेशन, अस्पताल और आईएसबीटी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को यात्रा शुरू करने से पहले योजना बनाने की सलाह दी जाती है.

इसी हिस्से को उद्घाटन के बाद खोल दिया जाएगा. इसके खुलने पर पश्चिमी दिल्ली से जयपुर जाने वाले लोगों को गुरुग्राम के अंदर जाने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, एक्सप्रेसवे का असल लाभ दिल्ली की सीमा में पैकेज-1 और 2 का काम पूरा होने के बाद मिलेगा. जब एक्सप्रेसवे दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित शिव मूर्ति चौक से लेकर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पूरी तरह से जुड़ जाएगा. एयरपोर्ट को एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए टनल बनाई जा रही है. दिल्ली की सीमा में 3.6 किलोमीटर लंबी टनल का काम चल रहा है, जिसका अगस्त तक काम पूरा होने की उम्मीद है.

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवायजरी जारी करते हुए सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की जानकारी दी है. गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री उसी दिन यहां अंतरिक्ष चौक के पास एक रैली को संबोधित भी करेंगे, जिसके कारण क्षेत्र में यातायात जाम होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि इसलिए यह सलाह दी जाती है कि 11 मार्च को शाम चार बजे तक ‘द्वारका क्लोवर लीफ’ से आईएमटी की ओर जाने वाले लोग अंतरिक्ष चौक मार्ग का उपयोग केवल तभी करें जब यह अत्यंत आवश्यक हो.

इसके अलावा रेवाड़ी, नारनौल, धारूहेड़ा से रैली में आने वाले वाहन केएमपी से रामपुरा चौक, वाटिका चौक होते हुए अंतरिक्ष चौक रैली स्थल की ओर जाएंगे. इस बीच, फरीदाबाद, पलवल, सोहना से रैली में आने वाले वाहन क्लोवर लीफ मार्ग से अंतरिक्ष चौक रैली स्थल की ओर जाएंगे और पटौदी की ओर से रैली में आने वाले वाहन सती चौक से होते हुए अंतरिक्ष चौक रैली स्थल की ओर जाएंगे. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए पूर्ण यातायात सलाह देखें 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox