प्रधानमंत्री जी 15 अगस्त को लाल किला प्राचीर से पैरामिलिट्री पुरानी पैंशन बहाली का करें ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रधानमंत्री जी 15 अगस्त को लाल किला प्राचीर से पैरामिलिट्री पुरानी पैंशन बहाली का करें ऐलान

-कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन ने की पीएम मोदी से अपील

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से पैरामिलिट्री की पुरानी पैंशन बहाली का ऐलान कर अर्धसैनिकों को बड़ा तोहफा देंगे। साथ ही एसोसिएशन ने इस बाबत पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि अर्धसैनिकों को आप से बड़ी अपेक्षा है।
                  कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि भारतीय सेनाओं वास्ते वन रैंक वन पेंशन, सैनिक स्कूल, सैनिक कल्याण बोर्ड, सेना झंडा दिवस, सैनिक विश्राम गृह, सेना एक्स मैन स्टेटस तो देश के वास्तविक पैरामिलिट्री सरहदी चौकीदारों को इस तरह की सुविधाओं क्यों नहीं। देश के औद्योगिक संस्थानों, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, मैट्रो स्टेशन,परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की चाक चौबंद चौकीदारी करने वाले सीआईएसएफ जवानों को 60 दिनों के वार्षिक अवकाश व सीएलएमएस सुविधा से क्यों वंचित रखा गया जबकि सभी पैरामिलिट्री फोर्सस 60 दिनों की छुट्टी व सीएलएमएस सुविधा उपलब्ध है।  
                 उपरोक्त मुद्दों को लेकर 25 सितंबर 2023 को जंतर मंतर पर देश भर के हजारों पैरामिलिट्री परिवार रोष प्रदर्शन करेंगे। पूर्व एडीजी श्री एचआर सीआरपीएफ ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी शूटआउट व आत्महत्याओं के मामलों में वृध्दि, घर से दूर, ड्युटी के चलते हर साल 10 हजार जवान पैरामिलिट्री फोर्सेस से त्यागपत्र या नौकरी छोड़ने का सिलसिला अनवरत जारी है । उम्मीद कि माननीय प्रधानमंत्री  20 लाख पैरामिलिट्री के सरहदी चौकीदारों वास्ते पुरानी पैंशन बहाली, वन रैंक वन पेंशन, अर्ध सेना झंडा दिवस कोष, अर्द्धसैनिक स्कूल, राज्यों में अर्धसैनिक कल्याण बोर्डों की स्थापना वास्ते 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला प्राचीर से घोषणा करें यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी पुलवामा व गलवान शहीदों को।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox