नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- प्रदूषण के विरुद्ध युद्ध में आज दिल्ली ने एक और मज़बूत कदम आगे बढ़ाया!
आज दिल्ली सचिवालय में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने digital inauguration से 6 नए CAAQMS स्टेशनों का उद्घाटन किया। ये स्टेशन PM 2.5 और PM 10 जैसे घातक प्रदूषकों की सटीक निगरानी करेंगे।
साथ ही, 35 EV ‘वायु रक्षक’ फ्लीट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो ‘ग्राउंड फोर्स’ की तरह शहर के हर इलाके में जाकर हवा की लाइव निगरानी करेगी। इसके साथ ही 100 वायु रक्षक भी तैनात किए गए हैं, जिससे प्रदूषण रोकने के नियमों का पालन और भी मजबूती से हो सकेगा।

यह मुख्यमंत्री जी के संकल्प का प्रमाण है। हमारी सरकार पिछली सरकारों की तरह सिर्फ समस्या नहीं गिनाती, बल्कि समाधान लेकर आती है और उसे ज़मीन पर उतारती है। मेरा प्रयास बस इतना है कि दिल्ली की हवा साफ हो ताकि किसी को वायु प्रदूषण की वजह से मास्क न पहनना पड़े। दिल्ली का हर नागरिक स्वच्छ हवा में सांस ले सके, क्योंकि साफ हवा पर दिल्लीवासी का हक है। दिल्ली मेरा परिवार है और अपने परिवार की सेहत के लिए मैं हर मुमकिन कोशिश करता रहूँगा।



More Stories
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात