पोषण देने वाले चने ने कैसे ली एक ही परिवार 2 लोगों की जान? पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पोषण देने वाले चने ने कैसे ली एक ही परिवार 2 लोगों की जान? पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

मानसी शर्मा /-  यूपी के बुलंदशहर से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भुने हुए चने खाने से एक ही परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ गई हैं। बताया जा रहा है कि इस परिवार में कुल 6 सदस्य थे। जिसमें से चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई हैं और 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल बुलंदशहर के नरसैना थाना क्षेत्र के गांव बरवाला गांव के रहना वाले एक परिवार की भुने चने खाने से मौत हो गई है। जिसमें से 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। तो वहीं अन्य 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये परिवार रविवार को दौलतपुर स्थित एक दुकान से भुने चने लेकर घर पर आया था। जिसके बाद रात को ही परिवार के लोगों ने भुने चने खाए।

जिसके बाद परिवार के लोगों की हालत बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस परिवार के लोगों को पेट में दर्द होने लगा और बाद में उन्हें उल्टियां भी हुई। जिसके बाद स्थानीय लोग परिवार के लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान कलुआ (49 वर्ष) और उसके पोते गोलू की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बुलंदशहर के खाद्य सुरक्षा आयुक्त विपिन कुमार का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि खाद्य विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। कहां से चने खरीदे गए थे और किन कारणों से मौत हुई है, इस पर जांच हो रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox