पेरिस ओलंपिक 2024: रितिका हुड्डा ने 76 किलो कुश्ती में क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पेरिस ओलंपिक 2024: रितिका हुड्डा ने 76 किलो कुश्ती में क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

-भारत को पदक की उम्मीद

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की झोली में अब तक 6 पदक आ चुके हैं। अब 76 किलो कैटेगरी कुश्ती में महिला पहलवान रितिका हुडा ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। रितिका ने पेरिस के अखाड़े में शानदार प्रदर्शन करते हुए हंगरी की पहलवान को एकतरफा अंदाज में हरा दिया है। रितिका इस कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला पहलवान बन गई हैं।

क्वार्टर फाइनल में रितिका को मिलेगी कठिन चुनौती

क्वार्टर फाइनल में रितिका के सामने मुश्किल चुनौती रहने वाली है। उनकी भिड़ंत किर्गिस्तान की ऐपेरी मेडेट क्यजी से होगी, जिन्होंने 2023 विश्व चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था और 2022 एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं।

भारतीय नौसेना की अफसर रितिका हुडा की उपलब्धियां

रोहतक में जन्मी रितिका भारतीय नौसेना की अफसर हैं और चीफ पैटी अफसर के पद पर तैनात हैं। 2022 में विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में 72 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद, 2023 में तिराना में हुई अंडर 23 विश्व चैम्पियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 2024 में एशियन चैम्पियनशिप में रितिका ने 72 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox