पेटीएम UPI को लेकर फैली अफवाह या सच? पढ़ें पूरा मामला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पेटीएम UPI को लेकर फैली अफवाह या सच? पढ़ें पूरा मामला

-31 अगस्त के बाद बंद होगा @paytmUPI हैंडल

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  पेटीएम यूज़र्स के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब गूगल प्ले और अन्य प्लेटफ़ॉर्म्स से नोटिफिकेशन आया कि 31 अगस्त 2025 के बाद @paytmUPI हैंडल काम नहीं करेगा। इस पर पेटीएम ने स्पष्टीकरण दिया है कि बदलाव केवल रिकरिंग पेमेंट्स (जैसे यूट्यूब प्रीमियम, गूगल वन स्टोरेज या अन्य सब्सक्रिप्शन) के लिए होगा। कंपनी ने कहा कि यदि आप सब्सक्रिप्शन के लिए @paytm हैंडल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इसे नए हैंडल्स – @pthdfc, @ptaxis, @ptyes या @ptsbi में अपडेट करना होगा। वहीं सामान्य UPI लेन-देन जैसे मर्चेंट पेमेंट्स या एक बार के ट्रांज़ैक्शन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

एनपीसीआई के नए नियम और  टीपीएपी माइग्रेशन
यह बदलाव नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से पेटीएम को थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के तौर पर मिली मंजूरी का हिस्सा है। इसके तहत पुराने @paytm हैंडल को बैंक-पार्टनर वाले नए हैंडल्स पर शिफ्ट किया जा रहा है। 31 अगस्त 2025 की डेडलाइन इसलिए तय की गई है क्योंकि 1 सितंबर से पुराने हैंडल्स के ज़रिए सब्सक्रिप्शन पेमेंट्स सपोर्ट नहीं होंगे। यह कदम UPI सिस्टम को और मज़बूत बनाने तथा ट्रांज़ैक्शंस को सुचारू रखने के लिए उठाया गया है।

यूज़र्स को क्या करना होगा?
पेटीएम ने अपने यूज़र्स को सलाह दी है कि वे ऐप में जाकर अपनी UPI ID को नए हैंडल्स – @pthdfc, @ptaxis, @ptyes या @ptsbi में अपडेट कर लें। अगर चाहें तो सब्सक्रिप्शन पेमेंट्स को Google Pay, PhonePe, BHIM UPI या WhatsApp UPI जैसे अन्य प्लेटफ़ॉर्म्स से भी लिंक किया जा सकता है। इसके अलावा डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भी भुगतान संभव है।

पेटीएम ने कहा कि समय रहते यह छोटा सा बदलाव करना बेहद ज़रूरी है ताकि सब्सक्रिप्शन सेवाओं में कोई रुकावट न आए और डिजिटल पेमेंट्स सुरक्षित और निर्बाध बने रहें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox