रोहतक/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हरियाणा में लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वह जेजेपी पार्टी है लोकसभा चुनाव से बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ देने के बाद अकेले लोकसभा का चुनाव लड़ा। लेकिन जेजेपी के लोकसभा में अच्छा परिणाम नहीं आने से पार्टी बैक फुट पर आ है। क्योंकि पार्टी को कई बड़े छोटे नेताओं ने अलविदा कह दिया। विधानसभा चुनाव से पहले अपने प्रदेश की कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया है।
अब पार्टी संगठन को मजबूत और लोकसभा में हार को लेकर अब जेजेपी के राष्ट्रीय संयोजक अजय चौटाला और पूर्व मुख्यमंत्री रहे दुष्यंत चौटाला जिले जिले में जा कर हार की समीक्षा कर रहे है। अजय चौटाला और दुष्यंत आज शाम को रोहतक जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेने पहुंचे। कार्यकर्ताओं की बैठक में दुष्यंत चौटाला ने अपनी और संगठन की पार्टी की हार के कारण को गिनाते हुए कहा क्या परिस्थिति बनी क्या परिस्थिति रही है आज बात करने का कोई मतलब नहीं है। हम अपने संगठन को मजबूत कर विधानसभा में नए सूरज को उगने के लिए काम करेंगे। हमारे खिलाफ माहौल विपरीत रहा।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसान आंदोलन हुआ उसमें कहा गया कि दुष्यंत इस्तीफा दे तो सरकार नहीं रहेगी। अब मैं सरकार में नहीं हूं अभी भी बीजेपी की सरकार चल रही है। लोकसभा चुनाव में किसानों ने हमसे नाराजगी जताई न की बीजेपी से,इसलिए नाराजगी जताई की वे हमें अपना समझते है। हमें यह भी स्वीकार है।हमारे खिलाफ कांग्रेस और इनलो ने दुष्प्रचार किया। हम दुष्प्रचार को रोक नहीं पाए। इस लोकसभा में नारे दिए गए अगर बीजेपी चार सौ पार हो जायेगी तो आरक्षण खत्म हो जायेगा। कांग्रेस आएगी तो ओबीसी का आरक्षण मुस्लिमों को दे देगी। दलित और ओबीसी वोट भी नहीं मिला। जबकि उसका फायदा कांग्रेस को हुआ।
विधानसभा चुनाव की तैयारी करें- दुष्यंत चौटाला
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस कहती थी JJP चुनाव से पहले कहती थी बीजेपी को जुमना पार चुनाव के बाद बना दी बीजेपी सरकार इस प्रकार के दुष्प्रचार को नहीं रोक पाए और इनलो का एक ही प्रचार था किसी प्रकार जेजेपी को कमजोर करना है। अब हम संगठन को मजबूत करने का काम कर विधानसभा चुनाव की तैयारी करें।


More Stories
भारत बंद 2026: नए कानूनों और व्यापार समझौतों के विरोध में देशभर में ताले बंद
महाशिवरात्रि 2026: जानिए शिवजी के गले में विराजमान नाग का रहस्य
“ऑपरेशन मिलाप” की सफलता: सराय रोहिल्ला पुलिस ने 24 घंटे में लापता भाई-बहन को परिवार से मिलाया
रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी पुलिस की कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के ₹9,180 और सेंधमारी के औजार बरामद
मौरिस नगर पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल स्नैचिंग के दो मामले सुलझाए, एक आरोपी गिरफ्तार