मुंबई/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- महाराष्ट्र के पुणे पोर्शे कांड की एक एक परतें खुलती जा रहीं हैं। नाबालिग रईसजादे ने शराब के नशे में धुत होकर 2 लोगों की जिंदगी ले ली। वहीं अब इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।दरअसल, अब इस मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के नाम की भी एंट्री हो गई है। जो इस केस का मुख्य आरोपी है वेदांत अग्रवाल के परिवार का अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से संबंध होने की खबर सामने आई हैं। जो अग्रवाल परिवार के मुखिया हैं सुरेंद्र अग्रवाल जो कि नाबालिग आरोपी के दादा हैं उनका अपने भाई के साथ संपत्ति विवाद चल रहा था।
लगाई गई थीं सामान्य धाराएं
जिसके निपटारे के लिए साल 2007 और 2008 के बीच बैंकॉक जाकर छोटा राजन से मुलाकात की थी। जिसके बाद अजय भोसले नाम के शख्स की हत्या करने की कोशिश की गई थी। इस मामले में सुरेंद्र अग्रवाल पर भी शिकायत दर्ज की गई थी। उस वक्त भी पुणे पुलिस सवालों के घेरे में आ गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि आम तौर पर अंडरवर्ल्ड से जुड़े मामलों में महाराष्ट्र पुलिस मकोका के तहत एफआईआर दर्ज करती है। लेकिन इस केस में आईपीसी के तहत सिर्फ सामान्य धाराएं लगाई गई थी।
ऊपर तक है पहुंच
चार्जशीट फाइल होने तक सुरेंद्र अग्रवाल की गिरफ्तारी भी नहीं हुई थी। जब बाद में छोटा राजन की गिरफ्तारी हुई तो उस दरम्यान उसके सभी मामलों को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। उसमें अग्रवाल से जुड़ा केस भी शामिल था। जब 18 मई को पुणे पोर्शे कांड हुआ और इसके बाद नाबालिग आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट मिला तो सारी परते एक एक कर खुलने लगी। जब अग्रवाल परिवार का छोटा राजन से संबंध सामने आए हैं तो इससे साफ है कि इस परिवार की पहुंच बहुत ऊपर तक है। दूसरी तरफ, पुणे कलेक्टर सुहास दिवसे ने एक्सीडेंट के बाद जो बवाल मचा है इसके बीच दोनों पब को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।


More Stories
बवाना में कारोबारी की हत्या के बाद गैंगस्टर कनेक्शन की आशंका
क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 75 हजार की ठगी, शाहदरा साइबर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़
मिड डे मील किचन का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: अमित खरखड़ी
हालात बेकाबू: मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं ठप, हिंसा के बाद कर्फ्यू
गहनों के दाम हुए नरम, शादी वाले घरों की टेंशन खत्म
फैंस के लिए राहत भरी खबर: T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक भिड़ंत पर संकट टला