पीएम लिखना चाहते हैं हिंदू राष्ट्र का इतिहास- ओवैसी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम लिखना चाहते हैं हिंदू राष्ट्र का इतिहास- ओवैसी

-लोकसभा सत्र में मोदी पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी, विपक्ष को भी नहीं छोड़ा

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सीधे पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नहीं पुजारी सम्राट हैं। ओवैसी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार और पीएम मोदी हर मस्जिद को छीनना चाहते हैं। पीएम मोदी इतिहास लिखना चाहते हैं। यही नहीं एआईएमआईएम चीफ के निशाने पर विपक्षी पार्टियां भी रहीं। ओवैसी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अपने आपको सेक्युलर कहती हैं लेकिन किसी के पास 6 दिसंबर पर बात करने की हिम्मत नहीं है।

पीएम और सरकार पर यूं बरसे ओवैसी
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शक्रवार शाम लोकसभा में गरजते हुए पीएम मोदी, केंद्र सरकार और विपक्ष पर निशाना साधा। मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बचपन में मैं जब इतिहास पढ़ता था तो राजा मोहनजोदाड़ो का स्टेच्यू देखता था। लग रहा यही हो रहा है। ओवैसी ने कहा कि लगता है वो इस देश के पीएम नहीं पुजारी सम्राट बन चुके हैं। मोदी हिंदू राष्ट्र का इतिहास लिखना चाहते हैं। उन्होंने राम जन्मभूमि-बाबरी विवाद पर बोलते हुए कहा कि 22 जनवरी (राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का दिन) की बुनियाद 6 दिसंबर 1992 को ही रख दी गई थी। 22 जनवरी की बुनियाद 1986 में ताले खोलकर रखी गई थी। 22 जनवरी की बुनियाद जीवी पंत ने रखी थी।

विपक्ष पर भी बरसे ओवैसी
बाबरी विध्वंस का जिक्र करते हुए एआईएमआईएम चीफ ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। ओवैसी ने संसद में अपने भाषण में कहा कि विपक्षी पार्टी या कोई भी पार्टी हो, सब अपने आप को सेक्यूलर कहते हैं लेकिन बुरा मैं हूं। किसी भी पार्टी के अंदर 6 दिसंबर का जिक्र करने की हिम्मत नहीं है। ओवैसी ने दिल्ली के महरौली मस्जिद का भी जिक्र करते हुए कहा कि आपने उस 600 साल पुरानी मस्जिद को बिना नोटिस दिए गिरा दिया। उन्होंने आगे कहा कि आप अजमेर शरीफ की दरगाह पर चादर चढ़ाइए लेकिन मेरी चादर मुझसे मत छीनिए। ओवैसी ने लोकसभा में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मुसलमानों से उनकी मस्जिद छीनना चाहती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox