
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व विजयादशमी पर आज देशभर में रावण दहन किया जा रहा है। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 स्थित रामलीला मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले दहन किए गए। यहां पीएम नरेंद्र मोदी मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रावण दहन से पहले भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती की।

द्वारका में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये अत्याचारी रावण पर भगवान राम की विजय का पर्व है। इसलिए हम हर साल रावण दहन करते है। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, उन्हें दोहराने का पर्व है। इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर चंद्रयान को गए दो महीने पूरे हो गए हैं।
उन्होने कहा कि हम गीता का ज्ञान भी जानते हैं और विज्ञान भी जानते हैं। हम शक्ति पूजा का संकल्प भी जानते हैं और नवरात्रि में मां को याद करने वाले मंत्र भी जानते हैं। विजयादशमी इन्हीं विचारों का प्रतीक है। आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम राम का मंदिर बनते देख पा रहे हैं।

अगली रामनवमी पर अयोध्या के रामलला के मंदिर में पूजा पूरे विश्व को हर्षित करने वाली है। भगवान राम की जन्मभूमि पर बन रहा भव्य मंदिर, दिव्य मंदिर सदियों की प्रतीक्षा के बाद भारतीयों को मिली विजय का प्रतीक है। राम मंदिर में भगवान राम के विराजने में कुछ ही महीने बचे हैं।
उन्होने कहा कि हमने कुछ हफ्ते पहले ही संसद की नई इमारत में प्रवेश किया है। नारी शक्ति को मान देने के लिए संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया। दुनिया भारत को मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में देख रही है। हमें भगवान राम के विचारों का भारत बनाना है।
हमें ध्यान रखना है कि आज रावण का दहन बस एक पुतले का दहन न हो, यह दहन हर उस विकृति का हो, जिसके कारण समाज का सौहार्द्र बिगड़ता है। उन शक्तियों का जो मां भारती को बांटने का काम करते हैं। उस विकास का जिसमें भारत का विकास नहीं, उनके विकास का हित छिपा है। राष्ट्र की हर बुराई पर राष्ट्रभक्ति का पर्व मनाना चाहिए।
इस अवसर पर द्वारका श्रीराम लीला सोसायटी के संरक्षक व चेयरमैन राजेश गहलोत व अध्यक्ष अशोक यादव ने पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा के नेतृत्व में पीएम मोदी को एक-एक गुलाब का फूल भेंट का उनका स्वागत किया।





More Stories
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
CCTV की मदद से मिला इंजीनियर का खोया लैपटॉप और पासपोर्ट
दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, पितमपुरा रामलीला की अनोखी पहल
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस