
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन दौरा इन दिनों चर्चा में है, खासकर जब रूस-यूक्रेन संघर्ष और भीषण हो रहा है। पीएम मोदी के इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें लगी हैं, और अमेरिका ने भी उनकी यात्रा की सराहना की है। अमेरिका ने पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा को संघर्ष समाप्त करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और अमेरिका किसी भी ऐसे देश का स्वागत करता है जो यूक्रेन में शांति लाने के प्रयास में मददगार हो।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने पीएम मोदी के साथ अपनी बैठक को “ऐतिहासिक” और “बहुत अच्छी” बताया। ज़ेलेंस्की ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी के पास शांति के कोई विचार हैं, तो वे इस पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी शांति के पक्षधर हैं, जबकि पुतिन ऐसा नहीं मानते।

हालांकि, ज़ेलेंस्की ने रूस पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान रूस ने अस्पताल में बच्चों पर हमले किए, तो यह दर्शाता है कि रूस भारत का सम्मान नहीं करता या अपनी सेना को नियंत्रित नहीं करता। ज़ेलेंस्की ने यह भी आरोप लगाया कि रूस की मीडिया कवरेज वैसी नहीं है जैसी स्थिति वास्तविकता में है।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?