पिथौरागढ़/- गुरुवार को 7 नवम्बर 2024 को पिथौरागढ़ से दिल्ली के बीच एलाइंस एअर कंपनी की 42 सीटर विमान सेवा की शुरुआत हुई। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनपद पिथौरागढ़ की अग्निशमन एवं आपात सेवा प्रभारी एलएफएम नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में फायरफायटर्स द्वारा विमान को वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया, जो इस नई विमान सेवा की शुरुआत का प्रतीक था। इस खास मौके पर, पिथौरागढ़ के अग्निशमन दल ने विमान के ऊपर पानी की धार से शानदार स्वागत किया, जो न केवल विमान सेवा की शुरुआत को चिह्नित करता है, बल्कि नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में पिथौरागढ़ के योगदान को भी दर्शाता है। इस सेवा के शुरू होने से पिथौरागढ़ और दिल्ली के बीच यात्रा में सुविधा और कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।


More Stories
अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई: सप्लायर गिरफ्तार, फैक्ट्री का खुलासा
भाजपा का आरोप पत्र जारी, चुनाव को बताया निर्णायक
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी