पिथौरागढ़ सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुःख

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पिथौरागढ़ सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुःख

-मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता

पिथौरागढ़/उत्तराखंड/अनीशा चौहान/-  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर मुवानी के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गया और बरसाती नाले में समा गया। इस भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन छात्राएं भी शामिल हैं। इसके अलावा छह यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल बोकटा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसा मंगलवार शाम लगभग 5 बजे हुआ जब वाहन मुवानी से बोकटा गांव की ओर जा रहा था। भंडारीगांव पुल के पास वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और खाई में गिर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या आठ हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हृदय विदारक दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा और मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पीएमओ के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी द्वारा व्यक्त की गई संवेदना एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रदान की गई आर्थिक सहायता से शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल मिलेगा। हमारी सरकार भी पूरी मजबूती से मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox