पालम हरिजन बस्ती में शराब ठेके के विरोध में जनआंदोलन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पालम हरिजन बस्ती में शराब ठेके के विरोध में जनआंदोलन

-स्थानीय नागरिकों ने ठेका बंद कराने को लेकर उठाई आवाज

नई दिल्ली/पालम/शिव कुमार यादव/- पालम हरिजन बस्ती स्थित मकान संख्या 160, पालम एक्सटेंशन, सेक्टर-7 (एसबीआई शाखा के निकट) के समीप प्रस्तावित शराब के ठेके के खिलाफ स्थानीय निवासियों द्वारा मंगलवार को एक शांतिपूर्ण जन प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक संगठनों और कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और इस निर्णय का कड़ा विरोध किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आबादी के घनी बस्ती क्षेत्र में शराब का ठेका खोलना सामाजिक एवं नैतिक दृष्टिकोण से अत्यंत आपत्तिजनक है। उनका मानना है कि इससे न केवल क्षेत्र की सामाजिक संरचना प्रभावित होगी, बल्कि युवाओं पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन श्री रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा, “इस ठेके को स्थापित करने के निर्णय में सभी नियमों और जन भावना की अनदेखी की गई है। जिस समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए हम प्रयासरत हैं, वहां इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओं को गलत दिशा में ले जाएंगी। सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए, अन्यथा हम बड़े स्तर पर जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपना विरोध प्रकट किया। आंबेडकर भवन और सत्यनारायण मंदिर के प्रमुख एवं आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार तंवर ने ठेके के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे निर्णयों से समाज में असंतोष पनपेगा।

इस अवसर पर सुरेंद्र सोलंकी (पालम 360), संदीप वत्स, मीनू सहरावत, नरेश (360 बाल्मीकि समाज), दिनेश सोलंकी, जग्गी, और सीमा पंडित, जयनारायण, धर्म सिंह, धर्मवीर सहित कई अन्य समाजसेवियों ने भी प्रदर्शन में भाग लेकर सरकार से ठेका रद्द करने की मांग की।

स्थानीय लोगों ने एक स्वर में मांग की कि इस ठेके को तुरंत निरस्त किया जाए और भविष्य में इस प्रकार के निर्णयों में स्थानीय जनता की राय को प्राथमिकता दी जाए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox