पार्टी में धोखेबाज नेताओं के खिलाफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पार्टी में धोखेबाज नेताओं के खिलाफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता

-यूनियन बजट 2024 पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी में धोखेबाज और बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में जाने वालों की वापसी नहीं होगी। इसके अलावा ये भी कहा है कि अगर कोई उन्हें किसी भी नेता को वापस पार्टी में शामिल करने के लिए भी कहता है तो वो उसे भी बाहर का रास्ता दिखा देंगे।  

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा NEET-UG 2024 परीक्षा रद्द करने से इनकार करने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हम कुछ नहीं कह सकते हैं लेकिन कई बार ये बात मन में आती है कि एक ही सेंटर से इतने बच्चे कैसे पास हो रहे हैं। कहीं उत्तर प्रदेश में भी ऐसा कोई सेंटर है जहां सबसे ज्यादा NEET में पास हो जाए। हमारी सरकार से मांग है कि मंत्री जी उत्तर प्रदेश में ऐसे सेंटर बनवाओ जैसे और सेंटरों से पास हो रहे हैं हमारे सेंटरों में बच्चे पास हो।”

बजट पर भी साधा निशाना
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “इस बजट से दिखाई दे रहा है कि सरकार कितनी कमजोर है। हम सब लोग किसान के लिए उसका समर्थन मूल्य मांग रहे थे हम लोग किसान के लिए पैकेज मांगते हैं, गरीब के लिए पैकेज मांगते हैं लेकिन इस सरकार ने किसको पैकेज दिया जो सरकार चला रहे हैं। सरकार चलाने के लिए पैकेज मिल रहा है। बिहार और आंध्र प्रदेश को पैकेज मिला हम ये नहीं कहते कि पैकेज नहीं मिलना चाहिए। विकास के लिए पैसा मिले लेकिन दूसरे प्रदेशों के साथ भी भेदभाव ना हो। जो एक्सप्रेसवे आप बिहार को दे रहे हैं उसे अगर यूपी से जोड़ देंगे तो देश का ज्यादा भला होगा। उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं। पैकेज INDIA गठबंधन वाले भी तैयार रखे हैं अगर पैकेज से ही सरकार बनानी है तो।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox