पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी, ISI की निगरानी में तैयार कर रहा आतंकियों की फौज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी, ISI की निगरानी में तैयार कर रहा आतंकियों की फौज

मानसी शर्मा /-   पड़ोसी देश पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। एक बार फिर पाकिस्तान की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान आतंकियों की फौज खड़ा कर रहा है। सभी आतंकियों को पाकिस्तान के ऐटाबाद में ट्रेनिंग दी जा रही है। बता दें कि ऐटाबाद में ही हाफिज सईद, मसूद अजहर और सलाहुद्दीन का आतंकी ठिकाना है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आतंकियों को ट्रेनिंग उस जगह दी जा रही है। जहां पाकिस्तानी सेना का बेस कैंप है। इससे आतंकियों को सुरक्षा मिलेगी। गौरतलब है कि ऐटाबाद में ही पाकिस्तान ने आतंकी सगरना ओसमा बिन लादेन को छूपा रखा था। हालांकि अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को ढेर कर दिया था। बता दें कि लादेन ने अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11सितंबर 2001को हमला किया था।  

आईएसआई की निगरानी में हो रही ट्रेनिंग  

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों को ट्रेनिंग पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की निगरानी में दी जा रही है। इस कैंप के अंदर जिन आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्हें पानी में रहने से लेकर जमीन पर लड़ाई करने तक का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में यह खतरनाक आतंकी भारत के लिए नई मुसीबत पैदा कर सकता है। इसके अलावा आईएसआई जम्मू-कश्मीर में भी आतंक बो बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है।    

सोशल मीडिया के जरिए आतंक को बढ़ावा

आपको बता दें कि आईएसआई सोशल मीडिया के जरिए जम्मू-कश्मीर में आतंक को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। आईएसआई अब मुख्य रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर कमजोर युवाओं को निशाना बना रहा है। ताकि जम्मू- में फिर से आतंक फैलाया जा सके। आईएसआई से जुड़े लोग युवाओं को आंतकी गुट में शामिल होने के लिए माहौल बना रहे हैं। इससे पहले भी आईएसआई पर जम्मू-कश्मीर के युवाओं को बरगलाने के आरोप लगते रहे हैं

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox