जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- राजौरी के ख्वास इलाके में आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया है। जहां आतंकियों ने सेना के कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर गांव वाले भी घरों से बाहर निकल आए थे। आतंकी हमले में सेना के एक जवान के घायल होने की खबर सामने आई है। सेना और पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। राजौरी के SSP और पुलिस की SOG यानी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम मौके पर पहुंच गई थी।
बता दें कि अधिकारियों ने बताया है कि आतंकियों ने सोमवार तड़के सुबह राजौरी जिले के गुंधा इलाके में बीडीसी सदस्य प्रषोतम कुमार शर्मा जिसे हाल ही में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उनके घर पर हमला किया गया है। इसमें उनके पिता विजय कुमार घायल हुए है। बताया जा रहा है कि आतंकियों की तरफ से उन्हें निशाना बनाने का प्रयास किया गया। लेकिन उनके घर के पास एक चौकी को स्थापित किया गया है। जिन्होंने हमले को नाकाम कर दिया है।
जम्मू रीजन के पहाड़ी जिलों में सक्रिय आतंकी
दरअसल, सेना ने जम्मू रीजन के पहाड़ी जिलों में सक्रिय आतंकवादियों के समूह से निपटने के लिए करीब 4 हजार अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया है। आतंकवाद को खत्म करने के लिए इन जिलों में पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित सैनिकों की तैनाती की गई है। शांतिपूर्ण जम्मू रीजन में आतंकवादी हमलों में तेजी दर्ज की गई है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की हिट-एंड-रन रणनीति से निपटने के लिए संशोधित रणनीति अपनाई है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद