पश्चिमी दिल्ली में पानी की किल्लत पर सांसद प्रवेश वर्मा ने किया दिल्ली सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिमी दिल्ली में पानी की किल्लत पर सांसद प्रवेश वर्मा ने किया दिल्ली सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन

-5 हजार कार्यकर्ताओं के साथ सांसद ने किया सचिवालय का घेराव, सरकार को दी चेतावनी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पश्चिमी दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा काफी गुस्से में दिखाई दिये। लगभग 5 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रवेश वर्मा ने दिल्ली सचिवालय पर दिल्ली सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि अगर मेरे क्षेत्र को पानी नही मिला तो केजरीवाल मेरे क्षेत्र में आना भी मत। कार्यकर्ताओं केजरीवाल मुर्दाबाद के नारे लगाये और काफी समय तक सचिवालय का घेराव किया।
                 पश्चिमी दिल्ली के लोकप्रिय सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पश्चिमी दिल्ली में पानी की किल्लत और लोगों की परेशानी को लेकर के  दिल्ली सचिवालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर करीब 5000 कार्यकर्ता उनके साथ थे। सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली सचिवालय का घेराव किया और उन्होंने इस मौके पर कहा अगर आम आदमी पार्टी के नेता पश्चिमी दिल्ली को पानी देने में सक्षम नही है तो उन्हे उनके क्षेत्र में आने की इजाजत नही है।

इस मौके पर पश्चिमी व नजफगढ़ निगम जोन के निगम पार्षदों का बखूबी साथ मिला। सांसद प्रवेश वर्मा को गोपाल नगर वार्ड की निगम पार्षद अंतिम गहलोत, रोशनपुरा से सतपाल मलिक, छावला़ से पवन शर्मा और द्वारका नीतिका शर्मा अपने तमाम समर्थकों के साथ पहुंचीं। आक्रोश प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रह। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह सिर्फ ट्रेलर है अगर पानी नहीं मिला तो पूरी पिक्चर अभी बाकी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox