दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज़, 30 हजार खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-छत्रसाल स्टेडियम से हुई भव्य शुरुआत

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    राजधानी में खेल संस्कृति को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐतिहासिक छत्रसाल स्टेडियम  से ‘खेलो दिल्ली–दिल्ली खेल महाकुंभ’ का शुभारंभ किया। यह एक माह तक चलने वाला राज्य स्तरीय खेल महोत्सव है, जिसमें 17 खेल परिसरों से 30 हजार से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार इसे प्रतियोगिता से आगे बढ़कर युवा ऊर्जा और प्रतिभा के उत्सव के रूप में प्रस्तुत कर रही है।

प्रधानमंत्री के विज़न से प्रेरित पहल
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेल प्रोत्साहन संबंधी विज़न से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि एथलीटों को लंबित पुरस्कार राशि के रूप में लगभग 33 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। नई खेल नीति के तहत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को 7 करोड़ रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है।

खेल जगत की हस्तियां बनीं ब्रांड एंबेसडर
इस मेगा इवेंट के लिए ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शिखर धवन और पैरालंपियन शरद कुमार को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। उद्घाटन समारोह में 1,000 से अधिक खिलाड़ियों ने मार्च-पास्ट में हिस्सा लिया, जबकि मशहूर गायक परमिश वर्मा की प्रस्तुति ने माहौल को और जीवंत बना दिया।

विभिन्न खेलों में होगा मुकाबला
खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह आयोजन दिल्ली को देश की खेल राजधानी बनाने की दिशा में अहम कदम है। एथलेटिक्स, फुटबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी और स्क्वैश समेत कई खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्कूलों, कॉलेजों, दिल्ली विश्वविद्यालय और  जैसे संस्थानों के खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे।

इंफ्रास्ट्रक्चर और महिला भागीदारी पर विशेष ध्यान
सरकार के अनुसार, यह महाकुंभ न केवल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि राजधानी के खेल ढांचे का मूल्यांकन भी करेगा। महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सुरक्षा और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन का दावा है कि यह पहल दिल्ली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और सशक्त पहचान दिलाने में सहायक होगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox