मानसी शर्मा /- पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की हत्या कर दी गई है। शाहिद की हत्या पाकिस्तान में की गई। अज्ञात हमलावरों ने शाहिद को सियालकोट में गोली मारकर हत्या कर दी। शाहिद भारत सरकार का लिस्टेड आतंकी था। एनआईए ने यूएपीए के तहत राशिद के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक सियालकोट के बाहरी इलाके में एक मस्जिद में आतंकी शाहिद की हत्या की गई। हमलावर मोटरसाइकल पर आए थे और गोली मारने के बाद फरार हो गए। वहीं पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की है और हमलावरों की तलाश कर रही है।
2016 में हुआ था हमला
गौरतलब है कि साल 2016 में पंजाब के पठानकोट में स्थित एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। वहीं इस हमले में सेना के 7 जवाल शहीद हो गए थे। बता दें, पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन हमारी सीमा के पास है यहां पर बड़े हथियार रखे जाते हैं। 1965 और 1971 की लड़ाई में भी इस एयरफोर्स स्टेशन ने बड़ी भूमिका निभाई थी। ये जगह मिग 21 लड़ाकू विमानों के लिए बेस स्टेशन है। युद्ध की स्थिति में पूरी रणनीति को यहां से ही अंजाम दिया जाता है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद