पटना में गुरुवार को एक स्कूली छात्र हुआ लापता, नाले में मिला 4 साल के बच्चे का शव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पटना में गुरुवार को एक स्कूली छात्र हुआ लापता, नाले में मिला 4 साल के बच्चे का शव

-पटना के दीघा इलाके में हुआ हंगामा, लोग एक जुट होकर सड़क पर आगजनी कर रहे हैं

पटना/सिमरन मोरया/- पटना में गुरुवार को एक स्कूली छात्र लापता हो गया था जिसके बाद उसका शव नाले में मिला। वहीं शव मिलने पर पटना के दीघा इलाके में हंगामा हो गया। हंगामा होने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई। लोगों में काफी आक्रोश है और लगातार लोग सड़क जाम करके आगजनी कर रहे हैं।

बच्चा कल से लापता था और उसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी। बच्चे की उम्र चार साल बताई जा रही है। वहीं असामाजिक तत्वों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए जमकर बवाल काटा और पटना दानापुर रोड जाम करने के साथ ही आगजनी कर दी। दीघा आशियाना रोड जाम कर दिया गया है यही नहीं नाराज भीड़ ने उस स्कूल में भी आग लगा दी है जहां बच्चा पढ़ता था साथ ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है।

भारी संख्या में पुलिस बल की हुई तैनाती

भारी संख्या में स्कूल के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और सिटी एसपी चंद्रप्रकाश और एसडीपीओ 2 दिनेश पांडेय खुद मौके पर पहुंच गए हैं। इस दौरान स्कूल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है इसके साथ ही 3 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।

तीन लोगों को किया गया डिटेन

इस मामले को लेकर के सिटी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में पता चला कि छात्र लापता है। पहले परिजनों ने खोजा फिर हमारी टीम पहुंची। एविडेंस कलेक्ट किया गया, सीसीटीवी में बच्चा जाता हुआ दिखा पर आता हुआ नहीं दिखा। इतना तो है कि हम लोग इसको हत्या मानकर अनुसंधान करेंगे। स्कूल परिसर में शव मिला है और इसकी जांच कर रहे हैं। अभी तीन लोगों को डिटेन किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox