नेशनल कॉन्फ्रेंस ने किया बड़ा खुलासा, जम्मू-कश्मीर के अगले CM होंगे उमर अब्दुल्ला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने किया बड़ा खुलासा, जम्मू-कश्मीर के अगले CM होंगे उमर अब्दुल्ला

मानसी शर्मा /- नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में बहुमत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस बीच, पार्टी के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने ऐलान किया कि उनके बेटे, उमर अब्दुल्ला, राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। उमर अब्दुल्ला ने इस चुनाव में बडगाम और गांदरबल दोनों सीटों से नामांकन भरा था। बडगाम सीट पर उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि गांदरबल में वह आगे चल रहे हैं।

फारूक अब्दुल्ला ने अपनी पार्टी के समर्थकों से कहा कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार जनता का राज स्थापित करेगी, न कि पुलिस के माध्यम से शासन किया जाएगा। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “हमें इस दबाव को खत्म करना होगा, यहां जनता का राज होगा, पुलिस का राज नहीं।”

बेगुनाहों को जेल से बाहर निकालने की बात

फारूक अब्दुल्ला ने इसके साथ ही अपने भाषण में बेगुनाह लोगों की रिहाई का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि जो लोग मीडिया के लिए सच बोलते हुए जेल में बंद हैं, उन्हें भी बाहर निकालना जरूरी है। उन्होंने नफरत फैलाने के बजाय मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। “हमें हिंदू-मुसलमान के बीच भाईचारे को बढ़ाना है।”

चुनावी नतीजों की स्थिति

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर दोपहर 2बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अब तक 8सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि कांग्रेस ने एक सीट पर विजय प्राप्त की है। इसके अलावा, नेशनल कॉन्फ्रेंस 33सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 5सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

वहीं, मतगणना जारी है, और उमर अब्दुल्ला ने एग्जिट पोल्स पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पोल्स का आंकलन वास्तविक परिणामों से मेल नहीं खाता, और उन्होंने इस पर चिंता जताई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox