Oplus_131072
काठमांडू/अनीशा चौहान/- नेपाल बंद और हिंसा का असर सिर्फ़ पर्यटन पर ही नहीं बल्कि आम लोगों के निजी आयोजनों पर भी देखने को मिला। इसी बीच एक अनोखा मामला सामने आया, जहां नेपाल के रहने वाले शहनवाज की शादी तय तारीख पर होनी थी। वह लंबे समय से इस दिन का सपना देख रहे थे कि बारात धूमधाम से निकलेगी, ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न होगा।
लेकिन बंद और तनावपूर्ण माहौल ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।हालात ऐसे बने कि दूल्हा शहनवाज को मजबूरी में अपने भाई और चुनिंदा बारातियों के साथ पैदल ही इंडो-नेपाल बॉर्डर पार करना पड़ा। बारात के सफर में कई मुश्किलें आईं—कहीं रास्ते बंद थे, तो कहीं सुरक्षा जांच में देरी हुई। बावजूद इसके शहनवाज ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मंज़िल की ओर बढ़ते रहे।बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान मीडिया से बातचीत में दूल्हा अपने जज़्बात रोक नहीं पाया। उसने कहा कि यह दिन वह जीवन भर याद रखेगा, क्योंकि शादी जैसे शुभ अवसर पर ऐसे हालात का सामना करना पड़ा।
हालांकि तमाम बाधाओं के बावजूद भारत पहुंचकर शादी संपन्न हुई और शहनवाज की जीवनसंगिनी उनके साथ विदा हुई।


More Stories
पालम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह
दादा देव मंदिर में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन
करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक्स गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जहांगीरपुरी में ‘नरेंद्र गैंग’ पर बड़ा प्रहार, दबोचे दो शातिर अपराधी
नोएडा में श्रमिकों की मांग रंग लाई, वेतन वृद्धि को मिली मंजूरी