नयनतारा के खिलाफ दर्ज हुई FIR, लगा भगवान राम के अपमान का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नयनतारा के खिलाफ दर्ज हुई FIR, लगा भगवान राम के अपमान का आरोप

मानसी शर्मा /- साउथ फिल्मों की मशहूर अदाकारा नयनतारा इन दिनों मुसीबत में फंस गई हैं। दरअसल,उनकी ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर दिखाई जा रही फिल्म ‘अन्नपूर्णी’पर विवाद हो गया है।इस फिल्म पर भगवान श्रीराम का अपमान और हिंदू समुदाय की भावना को आहत करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस फिल्म के के निर्माता-निर्देशक और लीड एक्टर नयनतारा समेत पूरी स्टार कास्ट के खिलाफ मध्य प्रदेश के जबलपुर में धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए एक हिंदूवादी संगठन ने एफआईआर दर्ज कराई है।  

इस विवाद पर हिंदू सेवा परिषद के अतुल जेसवानी ने जानकारी दी कि अन्नपूर्णी फिल्म में कई ऐसे दृश्य ऐसे हैं, जो हिंदू धर्म के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अपमान करते हैं। फिल्म में भगवान श्रीराम के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां करते हुए हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। जेसवानी के अनुसार, फिल्म में लव जिहाद दिखाया गया है।

इन पर हुआ केस

फिल्म के कलाकार के द्वारा यह भी प्रदर्शित किया गया है कि श्री राम भगवान वनवास के दौरान जानवरों को मार कर मांस खाते थे। मंगलवार को हिंदू सेवा परिषद ने जबलपुर के थाना ओमती में नीलेश कृष्णा (निर्देशक), नयनतारा (कलाकार), जतिन सेठी (निर्माता), आर रविन्द्रन (निर्माता), पुनीत गोईका (निर्माता), सारिक पटेल और मोनिका शेरगिल के खिलाफ धारा 153 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।

इन सीन पर हो रहा विवाद

फिल्म के कई सीन्स पर विवाद हो रहा है। एक सीन में दिखाया गया है बिरयानी बनाने से पहले मंदिर के पुजारी की बेटी हिजाब पहनकर नमाज पढ़ती है। तो वहीं एक सीन पर आरोप लग रहा है कि एक्टर के दोस्त फरहान ने एक्ट्रेस का ब्रेनवास करके मांस काटवाया गया है, क्योंकि उसका कहना है कि भगवान श्रीराम और माता सीता ने भी मांस खाया था। एक सीन में ये भी दिखाया गया है कि एक्ट्रेस के पिता एक मंदिर के प्रधान पुजारी हैं। वह विष्णु भगवान के लिए सात पीढ़ियों से भोग बना रहे हैं, लेकिन उनकी बेटी को मुर्गा-मांस बना रही है। फिल्म में एक सीन में ये भी दिखाया गया है कि हिंदू पुजारी की बेटी मुस्लिम लड़के के प्यार में पड़ जाती है, जो कि रमजान इफ्तार के लिए जाता हुआ दिखाया गया है। हिंदू लड़की को नमाज के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox