नफे सिंह राठी के शूटरों का सीसीटीवी आया सामने, गोवा के होटल में दिखे चारों एक साथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नफे सिंह राठी के शूटरों का सीसीटीवी आया सामने, गोवा के होटल में दिखे चारों एक साथ

-दो आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- हरियाणा के बहादुगढ़ में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड का एक और सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें चारों शूटर गोवा के एक होटल में ठहरे दिखाई दे रहे है। हालांकि पुलिस ने 4 मार्च को होटल में छापा मारकर दो शूटर को गिरफ्तार लिया था लेकिन होटल से दो शूटर कैसे फरार हो गये पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है।

यह वीडियो 1 मार्च का बताया जा रहा है। वीडियो गोवा के किसी होटल का है, जहां वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी छिपे हुए थे। 4 मार्च की अल सुबह पुलिस ने होटल में छापा मार कर दो शूटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली थी। वहीं, दो शूटर पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकले थे। यह सभी शूटर कपिल सांगवान उर्फ नन्दू गैंग से जुड़े हुए बताये जा रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चारों आरोपी होटल में आराम से बैठे हुए हैं और उनके चेहरे पर किसी तरह का पछतावा दिखाई नहीं दे रहा है। फिलहाल, झज्जर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पकड़े गए आरोपियों से भी पूछताछ चल रही है, लेकिन इस हत्याकांड की मुख्य वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस ने फरार आरोपियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम भी रखा है। नफे सिंह राठी के परिवार के सदस्य आज झज्जर में पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन से मुलाकात करेंगे।

कब हुआ था हत्याकांड
हरियाणा के बहादुरगढ़ में 26 फरवरी 2024 को इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या कर दी गई थी. नफे सिंह राठी अपने काफिले के साथ जब जा रहे थे तो आरोपी चारों शूटर्स ने रेलवे फाटक पर घेरकर नफे सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां मारी थी। उनकी और उनके एक समर्थक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गए थे। तब से पुलिस को आरोपियों की तलाश थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox