नफे सिंह राठी के चार हत्यारों की हुई पहचान, तीन पर एक-एक लाख रूपये का ईनाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नफे सिंह राठी के चार हत्यारों की हुई पहचान, तीन पर एक-एक लाख रूपये का ईनाम

-पुलिस ने हत्याकांड प्रयुक्त कार रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से की बरामद

झज्जर/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले में झज्जर पुलिस अधीक्षक ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि इस मामले में अब तक चार आरोपियों की पहचान हो चुकी है। वहीं, तीन चिन्हित आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। इनमें आशीष उर्फ बाबा नांगलोई, नकुल सांगवान उर्फ दीपक सांगवान निवासी नारनौल और अतुल नजफगढ़ शामिल हैं। एक अन्य आरोपी की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

एसपी अर्पित जैन ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वारदात में इस्तेमाल गाड़ी रेवाड़ी के रेलवे स्टेशन से बरामद कर ली गई है और एसएफएल की टीम ने उसका पूरा मुआयना कर लिया है। गाड़ी के मूल मालिक का पता लग चुका है। यह गाड़ी कई बार बेची गई है। हर खरीददार से पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों तक यह गाड़ी कैसे पहुंची।
           उन्होंने बताया कि हत्याकांड में नामजद लोगों से पूछताछ की जा रही है। कल भी चार लोगों से छह घंटे तक पूछताछ की गई। आज भी दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। हर पहलू पर पूछताछ जारी है। इस मामले में जो भी अपराधी होगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम द्वारा विभिन्न प्रदेशों में छापामारी की जा रही है। जिस भी व्यक्ति का रोल मिलेगा, उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

धमकी देने वाला मानसिक बीमार, गैंगस्टरों को करता है फॉलो
एसपी ने बताया कि धमकी देने वाले को राजस्थान से पकड़ा गया है। वह मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। उसका कोई क्रीमिनल रिकार्ड नहीं मिला है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों को फॉलो करता है। हो सकता है कि उनकी देखादेखी उसने ऐसा किया हो। आरोपी का इलाज भी चल रहा है, इसलिए उसके बारे में डॉक्टरों से भी परामर्श लिया जाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म को भेजा रिमाइंडर
सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट को लेकर एसपी ने बताया कि उस पोस्ट को लेकर संबंधित सोशल मीडिया को रिमाइंडर भेज दिया गया है। अब तक उनका जवाब नहीं आया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox