नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ देहात में यातायात नियमों की पालना हेतू यूं तो यातायात पुलिस हमेशा संघर्ष करती ही दिखाई देती है। दिल्ली का देहाती इलाका होने के कारण यहां दुपहियां वाहन चालक नियमों पर कम ही ध्यान देते है जिसकारण यातायात पुलिसकर्मियों को उन्हे रास्ते पर लाने के लिए रोजाना तू-तूं,मैं-मैं की लड़ाई लड़नी पड़ती है। हालांकि यातायात पुलिस लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों तक का सहारा लेते हैं फिर लोग मानने को तैयार नही। लोग न हैल्मेट लगाते है और न ही वन-वे का पालन करते है। यहां तक कि अधिकतर युवा तो अपनी बाईकों के साइलेंसर को मोडिफाइड कराकर कालोनियों व सड़कों पर पटाखें चलाते फिरते है। उनके इस नॉैइज पॉलुशन ने लोगों का जीना हराम कर दिया है जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने ऐसे असामाजिक तत्वों के ि,खलाफ एक अभियान चलाया हुआ है जिसमें नॉइज पॉलुशन करने वालों को पुलिस न केवल पकड़ रही है बल्कि उनकी बाईकों को भी जब्त कर रही है। नजफगढ़ टीआई ने बताया कि इस साल पुलिस ने नॉइज पॉलुशन के करीब 450 चालान भी काटे है। वही पुलिस ने शनिवार को भी 10 बुलेट मोटरसाईकिल जब्त की हैं।
नजफगढ़ में अब मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बाईक से गोली की आवाज निकाली तो उस बाईकर की खैर नही होगी। क्योंकि नजफगढ़ पुलिस ने ऐसे बाईकर्स के खिलाफ एक अभियान छेड़ा हुआ है। जिसमें नॉइज पॉलुशन फैलाने वालों के वाहनों को पकड़कर पुलिस जब्त कर रही है और उन पर भारी जुर्माना भी लगा रही है। नजफगढ़ असामाजिक तत्वों का आतंक इतना बढ़ा हुआ है कि वो अपने आगे किसी को कुछ समझते ही नही है। यहां तक की पुलिस के साथ भी ये लोग बदतमीजी करने से नही हिचकते है। इनकी आवारा हरकतों से घरों में रहने वाले लोग काफी परेषानी झेल रहे है। यहां तक बच्चे बाईक के शोर से पढ़ नही पाते, बिमार लोग परेशान हो जाते है और बच्चे व महिलाऐं गलियों में निकलने से भी डरती है। लेकिन पुलिस ने अब इन असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए पूरी तरह से अभियान छेड़ दिया है और हर गली व चौराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती कर इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में नजफगढ़ टीआई नरपाल यादव ने बताया कि नॉइज पॉलुशन को लेकर काफी शिकायते आती रहती है। हम नॉइज पॉलुशन फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी करते है लेकिन फिर भी खासकर युवा तबका और असामाजिक तत्व ऐसे कार्यो में संलिप्त पाये जा रहे है। हमने नजफगढ़ यातायात व्यवस्था में काफी सुधार किया है। हर चौराहे पर रेड़ लाईटे लगवाई और इतना ही नही लोगों को समय-समय पर यातायात नियमों के पालन की जानकारी भी दी जा रही है। पहले जो लोग रेड लाईट पर रूकने को अपनी शान के खिलाफ समझते थे अब वही लोग रेड लाईट का ध्यान रखने लगे। वहीं पुलिस बिना हेल्मेट चलने वालों व वन-वे में गलत तरीके से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है। जिसकारण लोग अब नियमों का ध्यान रखने लगे है। लेकिन अभी भी नॉइज पॉलुशन को लेकर काफी शिकायते मिल रही है जिसके लिए पुलिस फिरनी से मिलने वाले छोटे मार्गों पर ध्यान दे रही है और हमने वहां यातायात पुलिस की तैनाती भी कर दी है। अब बाइक से पटाखे चलाने वालों को पकड़ कर न केवल उनके चालान काटे जा रहे है बल्कि उनकी बाईके भी जब्त की जा रही है। पुलिस की सख्ती से लोगों को नॉैइज पॉलुशन से राहत मिली है लेकिन फिर भी यातायात पुलिस अपने काम को लगातार जारी रखे हुए है। हालांकि उन्होने बताया कि इस काम में पुलिस का जोखिम भी उठाना पड़ता है और अकसर ऐसे लोग पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई तक करने लगते है लेकिन इसके लिए हमने प्रत्येक प्वॉंइट पर कर्मियों की संख्या बढ़ा दी है और स्थानीय पुलिस का भी पूरा साथ मिलने से अब स्थिति काफी बदल गई है। हम लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए लगातार जागरूक भी कर रहे है। जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। हमारा मकसद राहगीर की सुरक्षा के साथ-साथ वाहन चालकों की सुरक्षा को पुख्ता करना है।




More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद