नजफगढ़ में पुलिस के बड़े-बड़े दावे फेल,बदमाश बेखौफ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में पुलिस के बड़े-बड़े दावे फेल,बदमाश बेखौफ

-एक बार फिर बदमाशों ने थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर चलाई गोली -नजफगढ़ में मित्तल स्वीट्स पर बदमाशों ने 5 राउंड चलाई गोली, दुकान के अंदर लगी गोली -रंगदारी की संभावना, अपराधी बेखौफ, पुलिस अभी कुछ कहने को तैयार नही, -पुलिस के आला अधिकारी मौके पर, जांच शुरू, आरोपियों का कोई अता-पता नही -करीब डेढ़ साल पहले भी अग्रवाल स्वीट्स पर इसी तरह बदमाशों ने चलाई थी गोली

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में द्वारका जिला पुलिस के व्यापारियों व आम आदमियों को अपराधियों से सुरक्षा देने के बड़े-बड़े दावे एक बार फिर फेल हो गये हैं। नजफगढ़ में अपराधी पूरी तरह से पुलिस से बेखौफ नजर आ रहे है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नजफगढ़ थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर भीषण जाम के बीच व भरे चौराहे पर एक बार फिर बदमाशों ने गोली चलाकर सभी को सकते में डाल दिया है। इस बार बदमाशों ने मित्तल स्वीट्स को निशाना बनाया है। हालांकि त्यौहारों के मौके पर बदमाशों द्वारा की गई इस फायरिंग को रंगदारी का मामला बताया जा रहा है लेकिन पुलिस अभी कुछ भी बताने को तैयार नही है। वारदात के बाद बदमाश मौके से पैदल भाग कर फरार हो गये। जबकि उस समय जाम इतना भीषण था कि पुलिस को भी मौके पर पंहुचने के लिए पैदल आना पड़ा।

गौरतलब है कि रविवार को शाम साढे 6 बजे के करीब दो बदमाशों ने मित्तल स्वीट्स के मालिक को डराने के लिए दूकान के अंदर 5 राउंड गोली चलाई हालांकि पुलिस को मौके से दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। दूकान के एक कर्मचारी ने बताया कि दोनो युवक पहले ड्राई फ्रूट्स का रेट पूछने लगे और फिर अचानक दोनो ने मुंह पर कपड़ा बांध लिया और दूकान के अंदर जा कर गोली चला दी और मौके से फरार हो गये। हालांकि अभी तक न तो कोई पर्ची और न ही कोई रंगदारी की कॉल आई है। दूकान मालिक अशोक मित्तल ने बताया कि वह साथ में ही खड़े थे लेकिन एकदम से गोली चलने की आवाज आई तो दूकान की तरफ आये। हालांकि इस वारदात में कोई हताहत नही हुआ है लेकिन इस मामले से नजफगढ़ में एक बार फिर व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया है। जबकि द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ऑपरेशन वर्चस्व के तहत बदमाशों पर शिंकजा कस रहे है और कई बदमाशों को पिछले एक महीने मे पकड़ा भी गया है। लेकिन फिर भी बदमाश बेखौफ नजर आ रहे है। बताया यह भी जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले भी इसी तरह बदमाशों ने मित्तल स्वीट्स के मालिक के भाई की दूकान अग्रवाल स्वीट्स पर भी गोली चलाई थी। जिसके बाद मामला ले देकर ही तय हुआ था। इसी तरह शगुन ज्वैलर्स, पीसी ज्वैलर्स व गहना ज्वैलर्स पर भी बदमाश गोली चला चुके है लेकिन इस बार बदमाशों ने कोई पर्ची नही फेंकी है।

डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी ने मौके पर पंहुच कर एसएचओ व स्पेशल स्टाफ टीम को आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आरोपी बच नही पायेंगे और जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।


                हालांकि मित्तल स्वीट्स के मालिक व कर्मचारी मीडिया से कुछ भी कहने से बचते रहे लेकिन समाजसेवी डा. नीरज वत्स ने इस हमले की निंदा की है और पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने की अपील भी की है ताकि लोगों के मन से बदमाषों का भय दूर हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox