नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिचाऊं कलां वार्ड की पार्षद एवं भाजपा नेत्री नीलम कृष्ण पहलवान ने तिरंगा बाईक रैली निकाली। इस रैली में करीब 500 युवाओं ने तिरंगा बाईक रैली में भाग लिया। इस रैली को पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने नांगलोई रोड़ स्थित केपी फॉर्म से रैली को तिरंगा लहरा कर रवाना किया। हजारों युवा देश भक्ति के गीतों के साथ-साथ भारत माता की जय के नारों के साथ पूरे नजफगढ़ में देश भक्ति की धूम मचा दी। रैली ने पूरे क्षेत्र को देश भक्ति के रंग में रंग दिया और नजफगढ़ लोगों ने भी घरों से बाहर निकलकर न केवल रैली का स्वागत किया बल्कि भारत माता की जय के नारे भी लगाये।

तिरंगा रैली को तिरंगा लहराकर रवाना करते हुए नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि हम अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा तो ऐसे समय में हमने अपने लोगों के साथ इसको मनाने का निश्चय किया और बाईक रैली के माध्यम से लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाया।

रैली नेतृत्व पूर्व विधायक भरत सिंह के भाई औमवीर शौकीन ने किया। रैली केपी फॉर्म से चलकर नजफगढ़ फिरनी से होते हुए दिचाऊं मोड़ पर स्थित पूर्व विधायक भरत सिंह कार्यालय पर आकर रूकी। समापन के अवसर नीलम कृष्ण पहलवान में रैली में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामना दी।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार