नक्सली बीहड़ों में पहुंचे अमित शाह, सीआरपीएफ जवानों के साथ किया सीधा संवाद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नक्सली बीहड़ों में पहुंचे अमित शाह, सीआरपीएफ जवानों के साथ किया सीधा संवाद

अनीशा चौहान/- छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद प्रभावित बीहड़ों में गृहमंत्री श्री अमित शाह ने सीआरपीएफ जवानों के साथ बीजापुर के गुण्डम फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस का दौरा किया। यह पहल ऐसी पहली बार हुई है जब देश के गृहमंत्री ने जवानों के बीच पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ाया।

एलाइंस आफ़ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों से उनकी समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में खुलकर बात करने की अपील की। उन्होंने जवानों को आश्वस्त किया कि यदि कोई समस्या हो, तो बिना डर के वह उनसे साझा कर सकते हैं, और इस पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

रणबीर सिंह ने कहा कि अब जवान सीधे गृहमंत्री से पुरानी पैंशन बहाली जैसे मुद्दों पर संवाद कर सकते हैं, इसके लिए वे पत्र लिख सकते हैं, सैनिक दरबार का आयोजन कर सकते हैं या ट्विटर जैसे सशक्त माध्यम का भी उपयोग कर सकते हैं।

पूर्व एडीजी सीआरपीएफ श्री एचआर सिंह ने अर्धसैनिक झण्डा दिवस कोष के गठन और बीजेपी शासित राज्यों में अर्धसैनिक कल्याण बोर्डों की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया।

गृहमंत्री ने सुरक्षा बलों, खासकर सीआरपीएफ जवानों की सराहना करते हुए कहा कि वे नक्सलियों के गढ़ को ध्वस्त कर नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का सफाया करने के लिए संकल्पित है।

एसोसिएशन ने गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया, जिन्होंने घने बीहड़ों में पहुंचकर जवानों से संवाद किया और उनके जीवन की कठिनाइयों से रूबरू होकर फोर्स का मनोबल बढ़ाया। यह हमारे पैरामिलिट्री सेनापति की दृढ़ इच्छा शक्ति और संकल्प का प्रतीक है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox