नए साल के पहले दिन जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नए साल के पहले दिन जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी

अनीशा चौहान/-  नए साल के पहले दिन जनता को थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट आई है। यह गिरावट पिछले 6 महीनों बाद देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 14.5 रुपए की मामूली कमी आई है, जिसके बाद इसकी कीमत 1,804 रुपए हो गई है।

विभिन्न महानगरों में भी गैस सिलेंडर के दामों में कमी आई है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16 रुपए की गिरावट आई है, और अब यह 1,911 रुपए हो गई है। मुंबई में 15 रुपए की कमी के बाद गैस सिलेंडर की कीमत 1,756 रुपए हो गई है, जबकि चेन्नई में 14.5 रुपए की गिरावट के साथ कीमत 1,966 रुपए हो गई है।

हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार मार्च 2024 में 100 रुपए की कमी की गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox