
दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनावों के तहत सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है। लेकिन दिल्ली की राजनीति में नई दिल्ली सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।.क्योंकि नई दिल्ली सीट पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे थे। उनके मुकाबले में भाजपा के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से पूर्व सीएम शीला दीक्षिम के पुत्र संदीप दीक्षित भी चुनाव मैदान में थे। इस सीट पर अरविंद केजरीवाल जीत का चौका नहीं लगा पाए। अरविंद केजरीवाल की करारी हार हुई है। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने उन्हें हरा दिया है। दिल्ली चुनाव पर सबकी नजर इसलिए थी, क्योंकि यहां की हार-जीत से मुख्यमंत्री का फैसला होता है।

अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए.
भाजपा के प्रवेश वर्मा ने बड़े वोटों के अंतर से हराया.
नई दिल्ली सीट मतलब हॉट सीट
नई दिल्ली सीट दिल्ली विधानसभा की सबसे हॉट सीट है.। यह सीट दिल्ली को मुख्यमंत्री देती रही है। अरविंद केजरीवाल से पहले इस सीट पर शीला दीक्षित का कब्जा था। 2013 तक वही दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं। 2013 के बाद से ही अरविंद केजरीवाल इस सीट से जीतते आ रहे हैं। लेकिन इस बार परिवर्तन की हवा चली और सुशासन व अनुशासन के प्रबंधन में केजरीवाल फंस गए और चुनाव हार गए। हालांकि इस बार के चुनाव को केजरीवाल ने भ्रष्टाचार से जोड़ा था और कहा था कि उनके ऊपर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाये गए है वह निराधार है और उनकी अवश्य जीत होगी। अगर वह जीतते है तो भ्रष्टाचार के ये आरोप निराधार है। लेकिन अब जनता ने उन्हे हराकर भ्रष्टाचारी घोषित कर दिया है। जिसकारण केजरीवाल चुप हैं।





More Stories
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता