धनतेरस-दिवाली से पहले इस नक्षत्र में खरीदारी और निवेश रहेगा शुभ!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धनतेरस-दिवाली से पहले इस नक्षत्र में खरीदारी और निवेश रहेगा शुभ!

मानसी शर्मा/-  धनतेरस का त्योहार आपके जीवन में बने नया सवेरा, जिंदगी का ये दिन बने खुशियों का बसेरा…आप सभी को एडवांस में धनतेरस की ढेर सारी बधाइयां। माता लक्ष्मी के पूजन का ये पावन पर्व इस बार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जैसे कि हम सब जानते हैं कि इस दिन पर सोना-चांदी, भूमि, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य संपत्ति खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं धनतेरस के अलावा भी एक खास मुहूर्त में खरीदारी करने से बेहद फायदा होता है? आइए आपको बताते हैं कि इस बार खरीदारी किस समय करनी चाहिए।

इस बार धनतेरस का त्यौहार 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। साथ ही बता दें कि धनतेरस के अलावा खरीदारी करने के लिए सबसे शुभ योग पुष्य नक्षत्र होता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि कब होता है पुष्य नक्षत्र, तो बता दें कि इस बार धनतेरस से पहले 14-15 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र का योग 24 घंटे 6 मिनट के लिए रहेगा। साथ ही खरीदी के इस महा मुहूर्त पर सिद्ध और साध्य योग भी रहेगा।

हर साल लगभग दीपावली के 7 दिन पहले पुष्य नक्षत्र को योग आता है। ये वही दिन होता है जबसे लोग दीपावली की शॉपिंग शुरू करते हैं। साथ ही इस दिन पर नया कार्य या व्यापार शुरू करना भी शुभ माना जाता है।

रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करने के लिए भी शुभ है ये समय

सोना और चांदी की खरीदी के लिए सबसे शुभ माने जाने वाला यह पुष्य नक्षत्र इस बार 14 अक्टूबर को पड़ेगा। पंचांग के अनुसार इस बार दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 15 अक्टूबर 11 बजकर 59 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। साथ ही इस दौरान रियल एस्टेट में इंवेस्टमेंट भी लंबे समय तक फायदा देगा।

ज्योतिष शास्त्र की माने तो, पुष्य नक्षत्र का ये योग 27 नक्षत्रों में से 8वें स्थान पर आता है। इस नक्षत्र की राशि कर्क है, और इसे सभी 27 नक्षत्रों में से सबसे शुभ और पवित्र माना जाता है।

कब है पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त?

बात करें पुष्य नक्षत्र शुभ मुहूर्त की 14 अक्टूबर 2025 को लाभ का चौघड़िया मुहूर्त सुबह 11:54 AM से 12:10 PM तक रहेगा। साथ ही अमृत का चौघड़िया मुहूर्त 12:11 से 1:36PM तक रहेगा। जिसके बाद लाभ का चौघड़िया मुहूर्त शाम 7 बजकर 29 मिनट से 9 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 AM से 12:34 तक रहने वाला है।

14 के बाद अगर बात करें 15 अक्टूबर की तो इस दिन लाभ का चौघड़िया मुहूर्त प्रातः काल 6:24 AM से 7:50 तक रहने वाला है। साथ ही अमृत का चौघड़िया मुहूर्त 7:51 AM से 9:17 PM तक रहेगा। शुभ का चौघड़िया मुहूर्त सुबह 10 बजकर 43 मिनट से 12 बजे तक रहने वाला है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox