नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने “नो गन्स, नो गैंग्स” अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में यह बरामदगी एक अहम कड़ी मानी जा रही है।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि “नो गन्स, नो गैंग्स” अभियान के तहत जिले में अवैध हथियारों और गिरोहबाज़ी पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में, द्वारका स्पेशल स्टाफ की टीम ने अपराधी पुष्पेंद्र उर्फ अक्की को गिरफ्तार कर एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
यह कार्यवाही इंस्पेक्टर विश्वेंद्र के नेतृत्व और एसीपी ऑपरेशन के समग्र पर्यवेक्षण में की गई। द्वारका जिला पुलिस का उद्देश्य अवैध हथियारों के जाल को समाप्त करना और दिल्ली को सुरक्षित बनाना है। हमारी टीम ‘नो गन्स, नो गैंग्स’ अभियान को पूरी सख्ती से लागू कर रही है।


More Stories
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें